नक्सलियों के पुराने ठिकाने से 65 लाख से ज्यादा कैश और भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद



जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सलियों का भले ही विनाश हो चुका है, मगर उनके छुपाए खजाने अब भी एक के बाद एक सुरक्षा बलों के हाथ लग रहे हैं। बीजापुर जिले में नक्सलियों का एक बड़ा खजाना मिला है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक डंप से 65 लाख रुपए से भी ज्यादा कैश और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद किए हैं। अब तक अकेले बीजापुर जिले में नक्सलियों के पुराने ठिकानों से 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बरामद हो चुकी है, इसमें 12.80 किलो सोना भी शामिल है।


विगत एक माह से लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियानों के परिणाम स्वरूप पुराने नक्सली ठिकानों से एलएमजी, एसएलआर, कार्बाईन रायफल सहित 32 हथियार एवं नक्सल सामग्री बरामद की गई है। वहीं वर्ष 2024 से अब तक सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अब तक कुल 517 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की मंशा के अनुरूप बीजापुर को नक्सलमुक्त घोषित करने के लक्ष्य के तहत जिले में विशेष नक्सल उन्मूलन के लिए सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 461 हथियारों की रिकवरी की जा चुकी है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि क्षेत्र में विश्वास, शांति एवं विकास की प्रक्रिया निरंतर गति पकड़ रही है। बीजापुर जिले में तैनात सुरक्षा बलों को ग्रामीणों के सहयोग एवं मजबूत आसूचना तंत्र के आधार पर की गई कार्रवाई में आज फिर एक बड़ी एवं निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के 32 घातक हथियार तथा बड़ी मात्रा में जिंदा राउंड, गोला-बारूद बरामद किए गए। यह कार्रवाई बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से सफलता पूर्वक की गई। इस
कार्रवाई में कुल 65 लाख 52 हजार नगद के साथ एलएमजी, एसएलआर, कार्बाइन, .303 रायफल एवं उनके कारतूस बरामद किए गए हैं। संयुक्त बलों की कार्रवाई के दौरान विगत दिनों थाना पामेड़ क्षेत्रांतर्गत कवरगुट्टा के जंगलों में माओवादी डंप से बरामद लगभग 40 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट एवं नेशनल पार्क एरिया से बरामद 100 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट एवं यूरिया को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया। शासन की मंशा के अनुसार जिला पुलिस, डीआरजी एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, सतत मुस्तैदी एवं समन्वित अभियान के परिणाम स्वरूप बीजापुर जिला निरंतर नक्सलमुक्ति की ओर अग्रसर है। मारे गए नक्सलियों द्वारा बीजापुर क्षेत्र के जंगलों एवं दुर्गम इलाकों में हथियार, विस्फोटक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं छिपाकर रखे जाने की संभावना है। विगत एक माह में आत्मसमर्पित माओवादियों से पूछताछ, अन्य आसूचना इनपुट तथा स्थानीय जनसमुदाय के सहयोग के आधार पर रिकवर किये गए हथियार, गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईईडी के पुर्ज़े, लॉन्चर एवं अन्य सामग्रियों की जानकारी इस प्रकार है- 1 नग एलएमजी रायफल, 4 नग एसएलआर रायफल, 1 नग कॉर्बाइन रायफल, 5नग .303 रायफल, एक नग 315 बोर रायफल, 5 नग सिंगल शॉट रायफल, 4नग
12 बोर बंदूक, 7 नग
बीजीएल, एक नग 8 एमएम पिस्टल, 1 नग
विंटेज बोल्ट एक्शन, 2 नग
बोल्ट एक्शन, एक नग
एलएमजी मैग्जीन, 1नग
एलएमजी बैरल, 5 नग
एसएलआर रायफल मैग्जीन, 3 नग .303 रायफल मैग्जीन, 33 नग
एके 47 रायफल के जिंदा कारतूस, 219 नग एसएलआर के जिंदा कारतूस, एक नग इंसास रायफल का जिंदा कारतूस 181 नग .303 रायफल के जिंदा कारतूस, 118 नग 315 रायफल के जिंदा कारतूस 16 नग पिस्टल के जिंदा कारतूस, 10 नग
12 बोर कके जिंदा कारतूस, 84 नग बीजीएल सेल, विस्फोटक, उपकरण, टूल्स, मशीन उपकरण एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *