कवर्धा में मित्र मिलन चौपाटी का भव्य लोकार्पण

कवर्धा,,, शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में नवनिर्मित “मित्र मिलन चौपाटी” का लोकार्पण आज सोमवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। लोकार्पण के बाद चौपाटी का अवलोकन किया गया तथा इसकी सुविधाओं की सराहना की गई।

नई चौपाटी में शहरवासियों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे, जिससे लोगों को अलग-अलग जगह जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह स्थल न केवल खानपान के लिए, बल्कि परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के लिए भी एक आकर्षक केंद्र बनेगा।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि इस चौपाटी के निर्माण से शहरवासियों को काफी सहूलियत होगी और यह स्थान आगे चलकर कवर्धा का प्रमुख आकर्षण बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *