कांग्रेस नेता पर आर्म्स एक्ट के फर्जी मामले को लेकर सियासत हुई तेज।

बिश्रामपुर ।

नगर पंचायत शिवनन्दनपुर में पहली बार होने जा रहे चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियो की मजबूत स्थिति और एकजुटता से बौखलाई भाजपा ने कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार में विशेष भूमिका का निर्वहन कर रहे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के विरुद्ध सत्ता के दवाब में आर्म्स एक्ट का फर्जी अपराध दर्ज करा कर कांग्रेस को उद्वेलित कर दिया है। वही सत्ता के दवाब में दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करने से पुलिसिया मनाही के बाद अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में सोमवार को बिश्रामपुर थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि नगर पंचायत शिवनन्दनपुर में पहली बार होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस एकजुट होने की वजह से मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। वहीं टिकट वितरण के बाद भाजपा में बिखराव स्पष्ट नजर आ रहा है। कांग्रेस की मजबूत स्थिति व एकजुटता से बौखलाई भाजपा सत्ता के प्रभाव में चुनाव जीतने चुनावी हथकंडे अपना रही है। जिसका एक नजारा शनिवार को नजर आया। भाजपा के कार्यकर्ता ने चुनाव संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के निवास पहुंचकर उन्हें उकसाया और अभद्रता भी की। वही भाजपा जिलाध्यक्ष ने बिश्रामपुर थाने में उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट का झूठा अपराध भी दर्ज करा दिया।
रविवार की रात करीब 8 बजे कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन अपने मेन रोड स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान के सामने लोगो से चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। उसी दौरान अपने एक साथी के साथ कार में वहां पहुंचे भाजपा के मित्तल पांडेय ने उन्हें जीत हार को लेकर उकसाने की कोशिश की। उसने कहा कि वे उनके प्रभार वाले वार्ड के साथ ही अधिकांश वार्डो में जीत हासिल कर रहे है। जिस पर जिला उपाध्यक्ष ने उससे कहा कि यहां आकर उन्हें ऐसा क्यों बता रहे हो। इसी बात को लेकर दोनों में वाद विवाद होने लगा। बीच बचाब करने वालो से भी मित्तल पांडेय ने अभद्रता की। माहौल गर्म होता देख मित्तल पांडेय सत्ता की ताकत दिखाने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए अपने साथी के साथ वहां से निकल गया।

थाना पहुंचने वालों में वरिष्ठ नेता सुभाष गोयल, रमेश दनौदिया, जिला महामंत्री संजय डोसी, सुनील अग्रवाल, चंदन सिंह, रामलाल सोनी, मेहंदी यादव, पवन अग्रवाल, विकास सिंह, चंदा सिंह, छन्दा श्री, बबिता गुप्ता अंशुल गोयल, अहमद वाहिद, पीयूष तिवारी, विक्रांत सिंह, अविनाश साहू आदि प्रमुख थे

सुनियोजित तरीके से दर्ज कराया अपराध

भाजपा ने सत्ता के दवाब में चुनाव को प्रभावित करने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के विरुद्ध बिश्रामपुर थाने में देर रात आर्म्स एक्ट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। मजे की बात तो ये रही कि रिपोर्ट भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुरली सोनी ने दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि नरेंद्र जैन ने गाली गलौज करते हुए मित्तल पांडेय पर कटार अड़ा दी थी। घटना के समय घटना स्थल के ठीक सामने हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। घटना स्थल पर काफी चहल पहल थी। अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज में कटार अड़ाने की पुष्टि नही हो रही है। बिना सीसीटीवी फुटेज जांच के आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

कांग्रेस की टीम पहुंची थाने में, दर्ज कराया विरोध

इधर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के साथ किये गए विवाद की रिपोर्ट दर्ज कराने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने भाजपा कार्यकर्ता के विरुद्ध अपराध दर्ज करने व कांग्रेस नेता के विरुद्ध बिना साक्ष्य लगाई गई आर्म्स एक्ट की धारा हटाने की मांग की। जिस पर पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ता के विरुद्ध अपराध दर्ज नही करने और आर्म्स एक्ट की धारा नही हटाये जाने की बात कहे जाने पर कांग्रेस नाराज है और अब विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है।


पुलिस की हो रही किरिकिरी

इस मामले में सत्ता के दबाव में दर्ज हुए मामले में पुलिस की जमकर किरिकिरी जो रही है। वही एसडीओपी अभिषेक पैंकरा व थाना प्रभारी प्रकाश राठौर ने कहा कि सी सी टीवी के फुटेज देखने के बाद अगर हथियार का फुटेज नही आया तो लगी गंभीर धाराओं को हटाया जायेगा। बहरहाल पुलिस की कार्यप्रणाली की नगरवासी भी जमकर निंदा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *