शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव का संचालन थाने से करेगी कांग्रेस: दीपक बैज



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के विश्रामपुर की शिवनंदनपुर नगर पंचायत के लिए पहली बार हो रहे चुनाव में पुलिस की कार्यप्रणाली ने कांग्रेस को भाजपा सरकार पर हमला बोलने का बड़ा मौका दे दिया है। चुनाव के ठीक पहले भाजपा जिला अध्यक्ष के आवेदन पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन के खिलाफ दुर्भावना पूर्वक बिना जांच के आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किए जाने को लेकर कांग्रेस ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तत्काल शिवनंदनपुर पहुंच गए। वहां उन्होंने थानेदार को जमकर फटकार लगाई।
दीपक बैज ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और टीआई को खुलकर कहा कि हमने भी सरकार चलाई है, आप बिना जांच पड़ताल के आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर देते हैं। यह सरारसर अन्याय है। आप एनएसए लगा दीजिए, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लीजिए हम कांग्रेस के लोग डरने वाले नहीं हैं,. हम वो लोग हैं, जिन्होंने झीरम घाटी में गोलियां खाई हैं, हमारे नेताओं ने शहादत दी है। श्री बैज ने कहा कि कहा भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। आप लोग भाजपा और सरकार की दलाली कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं, आपको यहीं रहना है। कल हमारी भी सरकार बनेगी। दीपक बैज में ऐलान कर दिया कि अब नगर पंचायत चुनाव का संचालन कांग्रेस थाना परिसर से ही करेगी। इसके बाद आक्रोशित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तमाम कांग्रेसजनों के साथ थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर बिना जांच के सीधे एफआईआर किया जाना भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये को दिखाता है। चुनाव में हार के डर से भाजपा सरकार सत्ता और पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस नेताओं पर फर्जी केस और आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं लगाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि प्रदेश में अपराधी खुले घूम रहे हैं। यह राजनीतिक प्रतिशोध और दोहरा कानून कांग्रेस किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी शिवनंदनपुर चुनाव में हार रही है। उनके खिलाफ माहौल बना हुआ है, इसलिए जबरदस्ती हमारे नेताओं पर कार्रवाई कर डर और भय का वातावरण बनाया जा रहा है, ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके। यहां के थानेदार भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस ने मांग की है कि आर्म्स एक्ट की धारा हटाई जाए,
कांग्रेस के आवेदन पर भी तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और गलत तरीके से एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई को तत्काल निलंबित कर यहां से हटाया जाए।

बैज के कायल हो गए नागरिक
विश्रामपुर थाने के सामने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृव में कांग्रेसजनों का धरना सतत जारी है। श्री बैज ने ऐलान किया है कि
मांग पर अमल न होने पर आज शाम 6 बजे से वे और कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार फर्जी एफआईआर को तत्काल रद्द करे, आर्म्स एक्ट की धारा हटाए, दोषी थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सरगुजा संभाग में पीसीसी चीफ दीपक बैज की राजनीतिक सूझबूझ के वहां के युवा पार्टी कार्यकर्ता कायल हो गए हैं। एक सामान्य कार्यकर्ता के साथ हुए अन्याय की लडाई में खुद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के मौके पर आकर खड़े हो जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। दीपक बैज की इस सदशयता और पार्टी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण भावना ने सरगुजा संभाग के आम नागरिकों का भी दिल जीत लिया है। लोग कह रहे हैं कि असली सेनापति ऐसा ही होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *