प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि में वरिष्ठजन ने सियाधसदध में श्रद्धासुमनअर्पित किया।
कवर्धा,,,,शहर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सियान सदन में 27 मई को सियान सदन कलेक्ट्रेट परिसर कबीरधाम में वरिष्ठजनों ने महान स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि में उनके तैलचित्र पर सिनियर सिटीजन समिति कवर्धा के उपस्थित समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए ।
वरीष्ठ पदाधिकारी एस.एस. जैन द्वारा उपस्थित सदस्योंके बीच पंडित जी के व्यक्तित्व,जीवनी व कार्य प्रणाली पर संक्षिप्त प्रकाश डाला गया । उन्होने महान नेतृत्वकर्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और ‘अनेकता में एकता’ को प्रणेता पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद कर उन्हें नमन करते हुए कहा – आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में एक समृद्ध परिवार में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई, जिसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के हैरो स्कूल और ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज से उच्च शिक्षा प्राप्त की। भारत लौटने के बाद, वे महात्मा गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हुए और स्वतंत्रता संग्राम में पूरी तरह कूद पड़े। देश को आज़ाद कराने के लिए वे कई बार जेल भी गए।
15 अगस्त 1947 को जब देश आज़ाद हुआ, तो उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पंडित जी पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की, मजबूत औद्योगिक नींव रखी और ‘गुटनिरपेक्ष आंदोलन’ के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक नई पहचान दिलाई। बच्चों से उन्हें बेहद लगाव रहा जिसके कारण बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे और इसी वजह से उनका जन्मदिन ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। जैन ने अंत में कहा देश के विकास में अपना सर्वस्व न्योछावर करने के बाद, 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
पुण्यतिथि सभा में मदन तंबोली, बी.पी. सोनी, डा. एन.के.यदु, भंवर लाल लुनिया, सुरेंद्र नवीन, पंकज सिंह ठाकुर, नरेंद्र चंद्रा, एम.आर. महोबिया, प्रभाकर शुक्ला, आदित्य श्रीवास्तव, जी.पी.तिवारी, विजय सिंह ठाकुर, बद्री चन्द्रवंशी, मुरलीसिंह ठाकुर, आर.डी.यदु, राजेश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, गुरु प्रसाद शर्मा, सोम वर्मा और एन. महोबिया धर्मेंद्र शर्मा, कन्हैया गुप्ता, सतीश यदु आदि समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे ।
।
