सुशासन तिहार में युवा इको क्लब बड़े मुरमा और प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा टीम ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश



जगदलपुर विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत गुमलवाड़ा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में युवा एवं इको क्लब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेमुरमा के “दो कदम प्रकृति की ओर” के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया।
इस अवसर पर बच्चों ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को मिट्टी से निर्मित घोंसला भेंट कर प्रकृति एवं पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास एवं सहायक विकासखंड अधिकारी राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में इको क्लब की टीम ने विभागीय स्टॉल के माध्यम से क्लब द्वारा संचालित विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों की जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दी। इस दौरान इको क्लब प्रभारी मनीष अहीर, इको क्लब अध्यक्ष साक्षी कश्यप, कांता प्रसाद वैद्य, समीर नाग सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में युवा इको क्लब की भूमिका को प्रेरणादायी बताया गया।युवा एवं इको क्लब बड़ेमुरमा एवं प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा टीम छत्तीसगढ़ लगातार प्रकृति संरक्षण, पक्षी बचाओ अभियान, सीड बॉल निर्माण एवं पर्यावरण जागरूकता जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *