खड़खड़ी जुआ फड़ पर छापा; 3 आरोपी गिरफ्तार, 48 हजार रुपए जप्त
जगदलपुर। बस्तर थाना क्षेत्रांर्गत ग्राम बालेंगा साप्ताहिक मुर्गा बाजार स्थल में पुलिस ने खड़खड़ी जुआ अड्डे पर छापा मारकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से खड़खड़ी जुए का सामान और करीब 50 हजार रुपए नगद बरामद किए गए हैं।
बस्तर थाना पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बालेंगा के मुर्गा बाजार स्थल पर कुछ व्यक्तियों द्वारा रूपए पैसों का दांव लगाकर खड़खड़ी जुआ संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी धोत्रे के नेतृत्व में 29 मई को थाना बस्तर एवं सायबर क्राईम जगदलपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम बालेंगा के साप्ताहिक मुर्गा बाजार स्थल की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे व्यक्ति भाग गए, जबकि 3 व्यक्ति पकड़े गए। सपड़ में आरोपियों में डमरू सेठिया पिता दुर्जन सेठिया उम्र 38 वर्ष निवासी भोंड बड़ेपारा, महेंद्र बघेल उर्फ बिल्लू पिता स्वर्गीय बृजभुवन बघेल उम्र 35 वर्ष निवासी बस्तर भाटीपारा और खीरकुमार नाग पिता अनिल कुमार नाग उम्र 32 वर्ष निवासी एर्राकोट नयापारा शामिल हैं। इनके कब्जे से खड़खड़ी खिलाने की सामाग्री एवं नगदी रकम 48 हजार 150 रूपए जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।इस कार्रवाई को थाना बस्तर के निरीक्षक सुरेश कुमार जांगड़े, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, उप निरीक्षक अरूण मरकाम, उप निरीक्षक अरूण कुमार सिन्हा, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार मरावी, प्रधान आरक्षक विनोद चांदले, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र कंवर, प्रधान आरक्षक चोवादास गेंदले, आरक्षक महेंद्र कुमार पटेल, आरक्षक कृष्ण कुमार नेताम, आरक्षक मंहगू राम, आरक्षक धनेश्वर यादव, आरक्षक अमर सिंह बेसरा, आरक्षक तरूण कुमार यादव, डीएसएफ आरक्षक निरंजन वैध एवं सैनिक बजनाथ सोरी ने अंजाम दिया।
