स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम द्वारा विशेष मांगो के संबंध में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन दिया
कवर्धा,,,विगत दिनों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार के हितों को ध्यान में रखते हुए विशेष मांगो को कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवम् मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। आजादी के 77 साल बाद देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जीवित की संख्या नहीं के बराबर है। केवल उनके परिवार के लोग ही हैं। विशेष मांग को ज्ञापन सौंपा है वे इस प्रकार है…
प्रति
माननीय मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री कार्यालय
नया रायपुर।
द्वारा-कलेक्टर जिला कबीरधाम।
विषय – छ ग़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था का विशेष ,12 मांगो को भारत शासन द्वारा छ ग़ राज्य में लागू करने विषयक।
मान्यवर महोदयजी,
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अत्यंत महत्वपूर्ण तथा गंभीर विषयों को आप गंभीरता से विचार करते हुए आदेश जारी करने की कृपा करें। चूंकि भारत के जिन वीर शहीदों ने देश को आजाद कराने में अत्यन्त महती भूमिका अदा करते हुए अपनी कुर्बानी दी। देश के लिए मर मिटे तथा जेल गये ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वारिसानो की सुरक्षा तथा जीवन शैली में सुधारात्मक कदम उठाते हुए भारत के छ ग़ राज्य में सेनानी उत्तराधिकारी के हितों को ध्यान में रखते हुए निम्न 12 सूत्रीय विषयों पर आदेश जारी करने की कृपा करें।
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के पांच पीढ़ी तक वारिसानो के लिए शासकीय सेवा भर्ती एवम् पदोन्नति में ST SC OBC आरक्षण कोटा की तरह 5% आरक्षण कोटा अनिवार्यत निर्धारित कर वारिसानो को लाभ प्रदान करने अनिवार्य आदेश जारी किया जावे। जैसे उत्तरांचल,बिहार यू पी, हरियाणा महाराष्ट्र में लागू है।
2- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गृह ग्राम या जिला मुख्यालय में उनकी आदमकद मूर्ति अनिवार्यतः शासन द्वारा
स्वफुर्ती लगाने एवम् नामपट्टिका सहित कार्यवाही की जानी चाहिए।
3- देश के छ ग़ राज्य को निर्देशित किया जाए कि राज्य के इतिहास के पाठ्य पुस्तक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जीवन परिचय का प्रकाशन कर पाठ्यक्रम में शामिल जाये।
4- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी या वारिसान आदि भूमिहीन हो तो राज्य शासन तत्काल सर्च कर स्व फुर्ती उन परिवार को चिन्हित कर निःशुल्क भूमि प्रदान किया जाए।
5- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी तथा परिवारों को ग्राम अथवा शहर में चिन्हित कर जलकर संपत्तिकार तथा अन्य करो से मुक्त रखा जाए।
6- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी को प्रशासकीय तौर पर राज्य में जिला स्तर पर चिन्हांकित कर प्रत्येक जिलास्तर राष्ट्रीय पर्वों पर सादर आमंत्रित कर सम्मानित किया जाना चाहिए।
7- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को राष्ट्रीय परिवार घोषित किया जाय।
8- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार के पांच पीढ़ी तक के सभी सदस्यों को मुफ़्त बस रेल सेवा चिकित्सा सेवा आदि मुहैय्या कराना चाहिए इसके लिए सभी सेनानी परिवार को भारत शासन की ओर से परिचय पत्र जारी किया जाना चाहिए।
9- छ ग़ राज्य के सभी मुख्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन भवन का निर्माण कराना चाहिए जहाँ पुस्तकालय तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित किया जाना चाहिए जिससे सेनानी परिवार देश के गुणात्मक विकास के विषय में रचनात्मक कार्य संचालन कर सके।
10- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वारिसानो को को शासकीय सेवा में न हो उन सभी के वास्ते अनिवार्यतः पेंशन योजना लागू की जाए।
11- जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का नाम किसी भी राज्य में दर्ज हो चुका है उन सभी का नाम केंद्र शासन की सूची में अनिवार्यत शामिल किया जाना चाहिए।
12 भारत सरकार द्वारा अगले वर्ष 2027 की जनगणना में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का अलग से कालम होना चाहिए जिससे कि जानकारी हो सके कि देश में कुल कितने परिवार हैं।
उपरोक्त सभी मांगो को भारत शासन द्वारा छ ग़ में निवासरत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारों के हितार्थ लागू करवाने हेतु आदेश जारी करने की महती कृपा करें ।
भवदीय
1 डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष
2 एस एस जैन उपाध्यक्ष
3 महेश महोबिया कोषाध्यक्ष
4 नरोत्तम महोबिया सचिव
5 सियाराम महोबिया सह सचिव
उक्त जानकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार यदु ने दी।
