बीजापुर में पांच दिवसीय युवा व्यक्तित्व निर्माण शिविर का हुआ समापन

बीजापुर:- अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में जिला बीजापुर में पांच दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व युवा निर्माण शिविर का आयोजन दिनांक 27 से 31 मई को किया गया जिसमें पूरे बीजापुर जिले से 100 भाई बहन शामिल हुए साथ ही साथ इसमें 30 ऐसे आत्मसमर्पित पुनर्वास भाई बहन जो की हथियार छोड़कर मुख्य धारा में जुड़े उन्होंने भी शिविर का पूरे 5 दिनों तक लाभ लिए। इन पांच दिनों में शिवरात्रि भाई बहनों को विभिन्न विषय जैसे योग प्राणायाम, जीवन लक्ष्य एवं कैरियर निर्माण, सफलता के सूत्र ,बुद्धि बढ़ाने के वैज्ञानिक उपाय, व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र, स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वाध्याय, संस्कारों के ज्ञान विज्ञान, कर्मफल का सिद्धांत, युग ऋषि का परिचय, गायत्री महाविज्ञान, युग निर्माण योजना के उद्देश्य गायत्री परिवार के सप्तसूत्री आंदोलन आदि विषयों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें बताई गई साथ साथ नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर बीजापुर जिले के सड़कों में नशा मुक्ति जागरूकता रैली भी निकाला गया। चतुर्थ दिवस शिवरार्थी भाई बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किए जिसमें सभी बच्चे अपनी प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन के साथ ही आत्मसमर्पण नक्सली भाई बहनों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया गया। शिविर से प्रभावित होकर सभी भाई बहनों में अपने गांव स्तर पर टोली गठन कर रचनात्मक करने जैसे वृक्षारोपण ,सफाई अभियान ,नशा मुक्ति रैली करने का संकल्प लिए मांसाहार वीडियो के माध्यम से सभी भाई बहनों ने मांसाहार न करने का सामूहिक संकल्प लिए अंतिम दिवस विश्व कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु एक कुण्डीय गायत्री महायज्ञ किए जिसमे 21 भाई बहन गुरु दीक्षा और 2 भाई बहन जनेव संस्कार लिए। पांच दिनों के शिविर से प्रभावित होकर बच्चों ने शिविर से मिले लाभों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत किया जिसमें हमारे पुनर्वास भाई बहन भी शामिल हुए। उक्त शिविर में टोली नायक चम्पेश्वर साहू, सहायक टोली नायक लेखराम साहू, गोपाल साहू, सत्यभामा नागवंशी, संजना पटेल एवं गोंडी अनुवादक अनिल कश्यप के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

समापन दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में दिव्य जीवन संघ दंतेवाड़ा के स्वामी सदा प्रेमानंद सरस्वती, डॉक्टर बी आर पुजारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर, रविशंकर शुक्ल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला संघ प्रचारक,समाजसेवी एवं व्यापारी राजू गांधी,सर्व आदिवासी समाज के सकनी चन्द्रैया एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी जी उपस्थित रहे एवं शिवरात्रियों को अपने कर कमलों से प्रमाण पत्र वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए बारी-बारी से प्रेरक प्रसंग के माध्यम से आशीर्वचन एवं शुभकामनाएं दिया । शिविर को सफल बनाने के लिए युवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव दुर्गेश साहू, खेमन यादव,अर्जुन वेको,भरत धूर्वा,तारा जेट्टी , सम्मैया पसपुल, दुर्गा, महेश पुजारी, जिला समन्वयक बीरा राजबाबू, ट्रस्टी जयपाल सिंह राजपूत, प्रमुख प्रबन्ध ट्रस्टी शंकर कुड़ियम , सहायक प्रबंध ट्रस्टी रामयश विश्वकर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष के संतोष, दुगैया गुरला जगदेव यादव अन्य परिजनों का विशेष योगदान रहा। शिविर का केवल एक ही उद्देश्य था शिवरात्रि भाई बहनों में देवत्व का उदय कर व्यक्ति निर्माण परिवार निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरित करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *