उधर विधवा महिला अस्पताल में कैंसर से जूझ रही है और इधर हो गया उसकी जमीन का बंटवारा, नामांतरण



जगदलपुर। बस्तर जिले की तोकापाल तहसील से प्रशासनिक कारगुजारी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सीधे सीधे बड़ा अन्याय ही कहा जा सकता है। रायपुर के अस्पताल में भर्ती तोकापाल तहसील की कैंसर पीड़ित विधवा महिला की जमीन का बंटवारा और नामांतरण का कारनामा कर दिखाया गया है। पीड़ित महिला ने अब बस्तर कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।


तोकापाल तहसील के ग्राम महकोट निवासी निरसनी पति स्वर्गीय हरिनारायण ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया है कि पति के निधन के बाद उनके हिस्से की पैतृक अचल संपत्ति की देखभाल एवं प्रबंधन का कार्य वे लगातार करती आ रही हैं। उनके 8 पुत्र, पुत्रियां हैं, जिनका पालन पोषण एवं भविष्य इसी भूमि पर निर्भर है। यह भूमि उनके सास-ससुर की पैतृक संपति रही है, जिसके संबंध में पारिवारिक भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। मामला न्यायालय में लंबित होने के बावजूद मेरी जानकारी एवं सह‌मति के बिना वार्ष 2018-19 में भूमि का नामांतरण गुप्त रूप से हुआ तथा वर्ष 2026 में पुनः उसका बंटवारा कर दिया गया। इस संबंध में उसे किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई और न ही उसकी सहमति प्राप्त की गई। मामले में विवाद अभी न्यायालय में लंबित है। इसलिए अंतिम निणर्य से पूर्व इस प्रकार की कार्रवाई की जाने से उसे एवं उसके परिवार को गंभीर नुकसान होने की आशंका है। संबंधित पक्षों द्वारा बराबर हिस्से की मांग की जा रही है, जबकि विवाद का अंतिम निराकरण अभी न्यायालय को करना है। निरमनी ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, नामांतरण एवं बंटवारे की कार की वैधता की जांच की जाए था दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं संबंधितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *