विकसित भारत : जी राम जी’ योजना छत्तीसगढ़ में खुशहाली और विकास का नया अध्याय लिखेगी : देव
‘
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 01 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित ‘विकसित भारत : जी राम जी’ योजना के विधिवत अमल में आने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसका स्वागत किया है। श्री देव ने इस जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत के लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के विकास में एक मील का पत्थर बताया है।
