33% महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने चलाया पोस्ट कार्ड, हस्ताक्षर और मिस कॉल अभियान

बीजापुर :- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के निर्देशानुसार बीजापुर प्रभारी एवं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव तूलिका कर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय बीजापुर में 33% महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान, हस्ताक्षर अभियान एवं मिस कॉल अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर राष्ट्रीय सचिव तूलिका कर्मा ने अपने सम्बोधिन में कहा कि केंद्र सरकार से महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में समान अवसर देने तथा 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल को शीघ्र लागू करने की मांग की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने पोस्ट कार्ड के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की, हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर महिला अधिकारों के समर्थन में एकजुटता दिखाई तथा मिस कॉल अभियान के जरिए व्यापक जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं सदस्य जिला पंचायत बीजापुर नीना रावतिया उद्दे ने कहा कि महिलाओं को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल लागू होने से देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व दोनों मजबूत होंगे।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गीता कमल, माधुरी जुमार, सकीना बानो, पूनम, पुष्पा गोस्वामी, सरस्वती मंडल, सुकली कोरसा, सुशीला झाड़ी, बिंदा बघेल, आयशा खान, सत्यमा, कविता यादव, मरियम पोडियम, जानकी साहनी, ललित झाड़ी, बबिता झाड़ी, कविता नामपल्ली, सुमन केशरवानी, रुक्मणी एवं रूबी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को उनका संवैधानिक और राजनीतिक अधिकार दिलाने के लिए इस तरह के जनजागरण अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *