बीईओ ने किया निरीक्षण

जगदलपुर. विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर (बी.ई.ओ) अनिल दास ने बीते दिन दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित स्कूलों का निरीक्षण किया. अनिल दास के द्वारा प्रा. शा. बुरुंदवाड़ा सेमरा , प्रा. शा. व मा. शा. माचकोट , प्रा. शा. व मा. शा. हायर सेकेंडरी. तिरिया , प्रा. शा. मा.शा. धनपुंजी, मा.शा. कस्तूरी , प्रा. शा डोंगरीगुड़ा , प्रा. शा मा. शा मारकेल, प्रा. शा मा. शा खम्हारगांव , हायर सेकेंडरी मंगनपुर आदि स्कूलों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान प्राथमिक. शाला बुरुंदवाड़ा सेमरा की शिक्षिका अंजुलता साहू शाला में विलंब से पहुंची.बी. ई.ओ अनिल दास ने फटकार लगाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए समय सीमा पर जवाब प्रस्तुत करने एवं कारण सही नहीं पाई जाने पर उचित कार्यवाही करने की बात कही । इसी प्रकार प्राथमिक. शाला मारकेल के सहायक शिक्षक कृष्ण कुमार नाग लम्बे समय से बिना किसी जानकारी के अनुपस्थित पाये गए. जिनको तत्काल निलंबित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया ।
वही दूसरी और हायर सेकेंडरी स्कूल तिरिया से विमल एक्का भी बिना किसी सूचना के लम्बे समय से अपने कार्य में लापरवाही बरतते हुए शाला से अनुपस्थित पाये गए. जिसकी सेवा समाप्ति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज कर कार्यवाही हेतु लिखा गया । समस्त कर्मचारियों को समय पर शाला में उपस्थित होने और राज्य सरकार के आदेशानुसार वीएसके ऐप में उपस्थिति दर्ज करने के आदेश को अपनाते हुए समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने अथवा कार्यालय के समय सीमा समाप्त होने के पश्चात ही कार्यालय त्यागने की सख्त हिदायत भी दी गई. स्कूल की साफ सफाई रख रखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई. सरकार के द्वारा मिलने वाली बच्चों की सभी सुविधाओं पर विशेष ध्यान
देने के लिए भी कहा गया. किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *