नेगीगुड़ा गांव में पीलिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद
जगदलपुर। बस्तर जिले की ग्राम पंचायत घाट पदमुर केअंतर्गत आने वाले ग्राम नेगीगुड़ा में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। पीलिया पीड़ितों की अधिक संख्या मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित और कड़े कदम उठाए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में प्रभावित क्षेत्र में युद्ध स्तर पर राहत और उपचार कार्य जारी है।
स्थिति नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो विशेष टीमें लगातार क्षेत्र में डटी हुई हैं। 9 जुलाई को टीमों द्वारा कुल 377 घरों का सघन सर्वे किया गया। इस दौरान कुछ संभावित पीलिया के मरीज पाए गए, जिन्हें तत्काल उपचार और उचित चिकित्सीय सलाह दी गई है। मितानिनों के माध्यम से सभी घरों में क्लोरीन टैबलेट का वितरण किया गया। जिन घरों में पानी के कुएं मौजूद हैं, उन कुंओं में संक्रमण रोकने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और वितरण किया गया। साथ ही सभी घरों में जिंक की गोली और ओआरएस पाउडर भी वितरण किया गया। ग्रामीणों को केवल स्वच्छ और उबला हुआ पानी पीने की सख्त हिदायत दी गई हैं।
पीने के पानी की जांच
पीलिया फैलने के मुख्य कारण दूषित जल होता है। दूषित जल की पहचान के लिए पानी के सैंपल जांच हेतु लैब भेज दिए गए हैं। सीएमएचओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संपर्क किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पानी के स्रोतों की त्वरित सफाई के कड़े निर्देश दिए हैं।
अफसरों ने संभाली कमान
सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मरीजों का हालचाल जाना। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, महामारी नियंत्रण के नोडल अधिकारी एवं कुम्हरावंड के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, नानगुर के प्रभारी बीएमओ डॉ. आरएस भंवर और एपिडिमोलॉजिस्ट दीपक पाणिग्रही मोर्चा सम्हाले हुए हैं। इनके साथ ही क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिनें भी पूरे अभियान में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग की अपीलः
ग्रामीण पैनिक न हों। पानी को हमेशा उबालकर और छानकर ही पिएं। यदि किसी को भी उल्टी, दस्त, या आंखों और पेशाब में पीलापन जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य शिविर
