उर्वरक की मांग को लेकर किसानों ने एसडीएम उसूर को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर :-  जिले के उसूर विकास खंड अंतर्गत ग्राम उसूर, नडपल्ली, गलगम, नम्बी और टेकमेटला के किसानों ने उर्वरक की मांग को लेकर एसडीएम उसूर को ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम उसूर को सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने लेख किया है कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, उसूर अंतर्गत आज पर्यन्त तक खाद, युरिया, डी.ए.पी. किसानों को प्राप्त नही हुआ है जिससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड रहा है।

वर्तमान में खेती का काम चल रहा है जिस कारण खाद, युरिया, डी.ए.पी. की अतिआवश्यकता है।इस समस्या का समाधान करते हुए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति उसूर अंतर्गत किसानों को खाद, युरिया, डी.ए.पी. उपलब्ध करवाया जाये। वहीं इस पूरे मामले को लेकर जनपद सदस्य भीमा कट्टम ने कहा कि “किसानों की समस्याओं को देखते हुए तत्काल खाद की उपलब्धता किया जाना चाहिए खाद नहीं मिलने से किसान परेशान है।” इस दौरान उसूर क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *