अभनपुर में संत तुलसीदास जयंती की तैयारी
अभनपुर। मां कौशिल्या जिला मानस संघ रायपुर से संबद्ध मानस शक्ति केंद्र खिलोरा की बैठक मां गायत्री मंदिर खोरपा, भटगांव में हुई।
सबसे पहले मां गायत्री का पूजा अर्चना कर मां कौशिल्या जिला मानस संघ रायपुर के अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर एवं खोरपा के पत्रकार ईश्वर साहू पत्रकार का सम्मान किया गया। अध्यक्ष यशवंत साहू के स्वागत उद्बोधन पश्चात पूर्व कि भांति पुज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जयंती मनाने पर विचार किया गया। जयंती समारोह में 50 मानस मंडलियों द्वारा श्रीराम चरित मानस का पाठ किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित सभी मानस मंडलियों की सहमति और पदाधिकारी सदस्यों की राय अभनपुर में 23 अगस्त को रविवार को तुलसीदास जयंती मनाने की सहमति बनी। बैठक में पदाधिकारी मन्नूलाल साहू संरक्षक, शत्रुहन सिंन्हा संरक्षक, संघ प्रवक्ता नकुल निषाद, सचिव कोमल प्रसाद, कोषाध्यक्ष फतीश साहू, उपाध्यक्ष खेदराम पटेल, गंगाराम, कोमल दास मानिकपुरी, राजेंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार, किशोर गोस्वामी, बिसाहू राम, पंचम साहू, बिष्णु साहू, रमाकांत साहू, किशोर कश्यप, शिवकुमार कश्यप, रुपेश सिन्हा, बलभद्र सिन्हा, जीवन लाल, धर्मेंद्र पटेल, राजेंद्र निषाद, भोजराज, उमा साहू, अनुसुईया साहू, हिरमौतिन साहू, देवबती साहू, दिनेश कुमार, तीजूराम, इतवारी राम, भुखुराम, कृष्णा निषाद, दुर्गा दयाल धीवर, युग पुरोहित, बुधारु राम साहू, प्रमोद ध्रुव, नव्या साहू, सहित समस्त मानस के पथिक गुरुजन, सदस्य उपस्थिति रहे। बैठक में खोरपा के आजीवन सदस्य ईश्वर साहू का सम्मान शक्ति केंद्र खिलोरा द्वारा किया गया।
