उत्पात मचा रहे दो गिरफ्तार


जगदलपुर :- नशा कर उत्पात मचाने वाले दो आरोपितों को बोधघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन निवासी गंगानगर वार्ड थाना बोधघाट तथा रोहित पोयाम निवासी बहादुरगुड़ा को गिरफ़्तार गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
ज्ञात हो कि बीते रविवार रात दिनांक 12 जुलाई को राजेंद्र नगर वार्ड में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा चाकू- छुरा लहराकर उत्पात मचाया गया था. जिससे पूरे मोहल्ले वाले काफी भयभीत थे. जिसके संबंध में प्रार्थी आशिफ कुरैशी निवासी राजेन्द्र नगर वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी अपने साथी जुबेर खान, अनश कुरैशी के साथ बर्तन गोदाम के सामने रोड पर खड़े थे कि रात्रि करीब 08:00 बजे अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन, रोहित पोयाम व सोनू बघेल नशे की हालत में अपने हाथ में डंडा एवं बडा सा धारदार चाकू लेकर आये और प्रार्थी व उसके साथी को देखकर तुम लोग बाहर से आये हो! यहां क्या कर रहे हो? तुम लोग हम लोगो को जानते नही हो हम लोग यहां के दादा है बोलते हुए मां बहन की अश्लील गाली गलौज देने लगे. जिन्हे गाली गलौज देने से मना करने पर तीनो मिलकर प्रार्थी को हाथ मुक्का एवं डंडा से मारकर चोट पहुंचाये. रोहित पोयाम एवं अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन ने अपने हाथ में पकडे धारदार चाकू को दिखाकर लहरा कर डराये धमकाये. सोनू बघेल के द्वारा डंडा से छत से उतरने वाला पानी वाला प्लास्टिक पाईप को डंडा से मारकर तोड फोड किया गया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के बाद नामजद आरोपियों अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन, रोहित पोयाम दबोचा गया वहीं आरोपी सोनू बघेल फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *