बस्तर प्रवास पर आए योग आयोग अध्यक्ष अग्रवाल
जगदलपुर। बस्तर संभाग के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल का प्रथम आगमन जगदलपुर विश्राम गृह में हुआ। श्री अग्रवाल का आत्मीय स्वागत जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहनीश साहू मैडम और अधीनस्थ चिकित्सकों एवं आयुष विभाग के कर्मचारियों तथा अन्य यगिक संगठनों द्वारा किया गया।
योग आयोग अध्यक्ष ने आयुष विभाग के साथ संक्षिप्त बैठक की। इस दौरान उनके प्रवास संबंधित रूपरेखा के संबंध में चर्चा की गई तथा योग का पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने और जन जन तक पहुंचाने का कार्य करने हेतु अपनी मंशा साझा की। बस्तर जिले के चिकित्सकों, कर्मचारियों, योग प्रशिक्षकों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के स्टाफ के साथ बैठक 17 जुलाई को नियत की गई। इसी तारतम्य में आयुष विभाग एवम योगिक संस्थाओं के तत्वावधान में शांति नगर स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में संजय अग्रवाल की उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। संजय अग्रवाल ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नशामुक्त छत्तीसगढ़ क संबंध में विचार रखे। उन्होंने हुए सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम और ध्यान करवाया साथ ही विभिन्न रोगों से निदान पाने के यौगिक उपाय बताए। शिविर में जगदलपुर और आसपास के अंचलों से आये यौगिक साधकों की उपस्थिति रही, कार्यक्रम के अंत में विभिन्न यौगिक संगठनो द्वारा संजय अग्रवाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। जिला आयुष अधिकारी जगदलपुर बस्तर डॉ. मोहनीश साहू ने आयुष विभाग की ओर से अतिथियों एवं उपस्थित लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया।
