और बढ़ गई उप सरपंच के बेटे की गुंडागर्दी



अभनपुर :-  सुशासन सरकार में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने की बात तो कही जाती है, किंतु अपराधी सरकार के साथी बन कर उत्पात मचाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ये तत्व लगातार वारदातें कर ग्रामीणों में दहशत और सरकार की छबि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।ऐसा ही वाकिया इन दिनों अभनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोरपा में हो रहा है। यहां के उप सरपंच का बेटा कई हिंसक वारदातें कर चुका है और पुलिस में रिपोर्ट लिखाने वालों को वह देख लेने की धमकी खुलेआम दे रहा है। पुलिस आज तक आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
खोरपा के उप सरपंच रमेश साहू के पुत्र ओमप्रकाश साहू की गुंडागर्दी से पूरा क्षेत्र परेशान है। कुछ दिन पूर्व ही उसने ग्राम ढूंढरा निवासी तेजस कश्यप पर टांगिया से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले की शिकायत थाने में की गई तो आरोपी ने पीड़ित को देख लेने की धमकी दी है। आश्चर्य है कि पुलिस भी डर के मारे उसे गिरफ्तार करने से हिचक रही है और आरोपी सबको धमकी देते खुलेआम घूम रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *