जगदलपुर पुलिस की गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों पर लगातार कार्यवाही
जगदलपुर :-पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।* इसी तारतम्य में दंतेश्वरी मंदिर के पास जगदलपुर के पास धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले आरोपी रणवीर डोंगरे आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि बस्तर गोंचा पर्व के दौरान बस्तर पुलिस बहुत ही सक्रियता के साथ पूरे कार्यक्रम में ड्यूटी करते हुए नजर बनाए रखी थी कि ड्यूटी पर तैनात थाना कोतवाली स्टॉफ को मुखबिर से सूचना मिला कि गोंचा पर्व के दौरान थाना दन्तेश्वरी मंदिर के पास भारी भीड़ के मध्य एक लड़का अपने पास रखे धारदार चाकू को लहराकर डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक श्रीमान शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमान सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में रवाना होकर मौके पर पहुंचकर आरोपी रणवीर डोंगरे के कब्जे से एक धारदार चाकू को बरामद किया गया जो धारदार चाकू को आर्म्स एक्ट के तत्काल जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 17.07.26 को माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया ।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम।
PSI- भूपेन्द्र पैकरा , रानी सोनी, अफ़साना
सउनि – बिजेंदर सिंग,
प्र आर- विनोद चांदने,
आरक्षक – रंगलाल खरे, केशव चंद्रा , बलराम ,
