गांजा परिवहन करते दो गिरफ्तार
जगदलपुर. मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को नगरनार पुलिस ने 12 किलो 700 किलो गांजा समेत दो आरोपित हरिओम शर्मा व मोनू चौरसिया निवासी ग्राम थाना सुरसा जिला हरदोई उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग धनपूंजी फॉरेस्ट बैरियर के पास संदिग्ध वस्तु लेकर खड़े हैं. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष सिंह व टीम ने मौके पर छापेमारी की. पूछताछ करने पर आरोपितों की शिनाख्त हरिओम शर्मा व मनु चौरसिया निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई. उनकी तलाशी लिए जाने पर बिट्टू बैग से भीतर 6 पैकेट में रखा 12.700 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया. जब गांजे की अनुमानित कीमत छः लाख 35 हजार रुपए बताई गई है. आरोपितों पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. जहां से जेल दाखिल किया गया है. मामले में उपरीक्षक सतीश यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक सिंह, झाडूराम बघेल, प्रधान आरक्षक अजय साहू, आरक्षक नरेश कश्यप, यशवंत, अशोक सिंह, आरक्षक भास्कर व भारत भारद्वाज का योगदान रहा.
