पंडरिया विधायक माननीया श्रीमती भावना बोहरा जी जिला भाजपा कार्यालय कवर्धा में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की जिला स्तरीय बैठक में हुईं शामिल

कवर्धा :-  जिला भाजपा कार्यालय, कवर्धा में आयोजित जिला स्तरीय ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान की महत्वपूर्ण बैठक में पंडरिया विधायक माननीया श्रीमती भावना बोहरा जी सम्मिलित हुईं। बैठक में अभियान की आगामी रूपरेखा एवं सशक्त कार्ययोजना को लेकर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई।

लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करना, जनहित का संरक्षण करना और संवैधानिक मूल्यों की प्रतिष्ठा को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विपक्ष द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक प्रक्रियाओं और निष्पक्ष चुनाव आयोग के विरुद्ध फैलाए जा रहे भ्रम, झूठे व भ्रामक दावों और मिथ्या प्रचार का करारा और तथ्यपरक जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध और तैयार है।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही , जिला प्रभारी महेश वर्मा , जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी सहित भाजपा के जिला पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *