वनाधिकारी पट्टा की मांग को लेकर 6 गांव के ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी को सौंपा ज्ञापन
बीजापुर :- मंगलवार को ग्राम वाडला, नल्लमपल्ली, पेटाबोगड़ा, गंगारम, लिंगापुर, पोलेम और गोखुर के लगभग 120 से अधिक ग्रामीणों ने बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी से मिले और वनाधिकार पट्टा दिलाए जाने की मांग करते हुए विधायक विक्रम मंडावी को 6 ग्राम के ग्रामीणों ने ज्ञापन भी सौंपा है। सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि वे सभी पीढ़ियों से ग्राम वाडला, नल्लमपल्ली, पेटाबोगड़ा, गंगारम, लिंगापुर, पोलेम और गोखुर में रह कर खेती किसानी कर अपना जीवन यापन कर परिवार के साथ रह रहे है लेकिन आज पर्यन्त तक उन्हें जमीन का पट्टा नहीं मिला है जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है साथ ही अपने कृषि उपज सरकार को बेच भी नहीं पा रहे हैं जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है इसलिए वनाधिकार पट्टा दिए जाय।
वहीं ग्रामीणों से चर्चा करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि जो ग्रामीण पीढ़ियों से निवास कर रहे हैं और कृषि कार्य ही उनका मुख्य व्यवसाय है सरकार ऐसे लोगों को नियमानुसार वनाधिकार पट्टा दिया जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसंत राव ताटी, पीसीसी सदस्य और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, के. जी. सत्यम, मिच्छा समैया, भगत मलैया, कुंजाम मलैया, गुंडम सुबैया, दशरत चिड़ेम, लिंगम अशोक, कोरम शिवराम और जियल शंकरैया सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे।
