दीपांकर दत्ता बने भाजपा जिलाउपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भाजपा कांकेर जिला पदाधिकारी की घोषणा की गई। घोषणा होते ही जिलाध्यक्ष कांकेर महेश जैन ने कांकेर भाजपा पदाधिकारी की सूची जारी कर दी। जारी सूची में कांकेर जिले अंतर्गत कापसी निवासी दीपांकर दत्ता को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दीपांकर को जिलाउपाध्यक्ष बनाया जाने पर कापसी मंडल सहित पूरे परलकोट के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में हर्षोल्लास का माहौल है।

नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष दीपांकर दत्ता ने अपने मनोनयन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय,सांसद भोजराज नाग,अंतर्गत विधायक विक्रम उसेंडी एवं सभी शीर्ष नेतृत्व कर्ताओ के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है।पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूँगा। वे भाजपा के सिद्धांतों पर चलते हुए,जनसेवा और संगठन को मजबूत करने के कार्य में पूरी निष्ठा और समर्पण से जुटे रहूंगा। उन्होंने ने सभी वरिष्ठ नेताओं व कनिष्ठ बंधुओं का धन्यवाद किया,कापसी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के द्वारा नव नियुक्त उपाध्यक्ष दीपांकर दत्ता को मिठाई खिलाकर बधाई दी साथ ही सूची जारी होने के बाद उनके निवास पर बधाई देने वाला का तांता लगा। इस अवसर पर बधाई देने भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय बाछडा,वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर ब्रम्हचारी,महामंत्री अमित दास,विमल साहा,तुषार सरदार,आकाश सरकार,स्वरूप चक्रवाती,राहुल पाल,रंजीत दास,बंकिम साहा,गोलोक विस्वास,संजय देवनाथ,राम कृष्ण मंडल सहित अन्य मौजूद रहे।
