बलिदान दिवस पर हल्बा समाज ने कराए विभिन्न आयोजन

बीजापुर – हल्बा समाज बीजापुर के द्वारा अमर शहीद गैंदसिंह नायक बलिदान दिवस के रूप में सभा आयोजन कर बच्चों के लिए भिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन  किया गया। जिला मुख्यालय के बीजा हल्बा समाज भवन  मे मंगलवार के भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर संपन्न किया.। शहादत दिवस के मुख्य तिथि श्री मेघनाथ मांझी ग्राम प्रमुख व समाज प्रमुख, मुख्य वक्ता श्री सत्यजीत राणा  केंद्र सचिव अखिल भारतीय हल्बा समाज बत्तीसगढ़ ने अमर शहीद गैंद सिंह नायक के चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
        सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री सत्यजीत  राणा ने कहा कि क्षेत्र वासियों और  आदिवासियों पर अंग्रेजों के अत्याचार काफी बढ़ गए थे। उसी दौरान आदिवासियों  के बीच उनका नेतृत्वकर्ता के तौर पर उभरे गैंद सिंह नायक ने कुछ महीनों के अंदर ही आदिवासियों का एक विद्रोही संगठन तैयार कर लिया। जमीदारी कार्य करते करते संगठन तैयार होते ही गैंद सिंह ने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। अंग्रेज मुक्त बस्तर का नारा दिया और यहीं से देश में स्वतंत्रता आंदोलन का आगाज हुआ। अंग्रेजों से लड़ते-लड़ते 20 जनवरी 1825 को परलकोट महल के सामने छत्तीसगढ़ के वीर सपूत गैंद सिंह को अंग्रेजी सत्ता ने फांसी दे दी। गैंद सिंह स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हो गए।
      बलिदान दिवस के कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि श्री मेघनाथ मांझी ने कहा कि बच्चों की सांस्कृतिक कार्यक्रम निबंध चित्रकला फैंसी ड्रेस और लोकगीत आदिवासी संस्कृतियों की झलकियां जो प्रदर्शन कर रहे हैं वही आज आदिवासी,संस्कृति और सामाजिक परंपरा सामाजिक व्यवस्था दिख रहा है यह व्यवस्था पूर्वजों का दिया हुआ है जिसको हम उनके प्रेरणा से ही सामाजिक संगठन मजबूत और समाज का विकास और विस्तार होगा।
     शहादत दिवस के अवसर में बच्चों के लिए आयोजन  किया गया प्रतियोगिता मे चित्र कला मे प्रथम कु दिंपि मांझी द्वितीय कु विरानी राना तृतीय कु भाविका मांझी फैंसी ड्रेस मे प्रथम कु लक्षेता राना और प्रियंती बाकडे रंगोली मे प्रथम कु मंजू मांझी.लिए
   कार्यक्रम का संचालन श्री सुंदर पुजारी कार्यक्रम की संयोजक श्री सोना धार मांझी व राजेंद्र राना,नन्द किशोर राना प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक श्री सतीश राना श्री मति सरिता मांझी कार्यक्रम की विशेष अतिथि श्री बीरेंद्र हिकमी अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ हल्बा समाज बत्तीसगढ़ बीजापुर श्रीमती धनेश्वरी बाकडे जनपद सदस्य बीजापुर, हरीश मांझी संभागीय  युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष 18गढ़  शंकर लाल मांझी कर्मचारी प्रकोष्ठ  अध्यक्ष हल्बा समाज 18गढ़ बीजापुर, रमेश मांझी युवा प्रभाग बीजापुर, फूलचंद नाईक अखिल भारतीय हल्बा सामाजिक बीजापुर सहित सामाजिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *