दिशा समिति के बैठक में विधायक ने कलेक्टर से की थी बीजापुर नगर में अतिक्रमण हटाने की माँग- जिला राम

बीजापुर/बीजापुर नगर में अतिक्रमण पर हुई कार्यवाही को लेकर विपक्ष और विधायक लगातार सतापक्ष पर गलत कार्यवाही का आरोप लगा रही है,जिसका खंडन भाजपा की ओर से प्रेसवार्ता कर विधायक को खटघरे में खड़ा किया।

पालिका क्षेत्र में अवैध रूप से बनाये गये कच्ची मकानों पर प्रशासन ने तोड़फोड़ किया जिसके बाद स्थानीय विधायक की ओर से कार्यवाही को गलत बताया गया वहीं पीड़ितों के बीच झूठ परोसने का कार्य किया जो कि निदनीय है, उक्त वक्तव्य प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने कहा। जिलाध्यक्ष ने आगे कहा विधायक विक्रम झूठ की राजनीति करते हैं, क्योंकि इनके सरकार में अगस्त की भारी बारिश में गरीबों का घर तोड़ा गया था। तब वे उस घटनाक्रम को जायज ठहराया था। लेकिन आज वही विधायक का दोहरा चरित्र देखने को मिल रहा है।

प्रेसवार्ता में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि जिला राम राना ने बताया कि बीते दिनों सम्पन्न हुई दिशा समिति की बैठक में मैं सांसद प्रतिनिधि के रूप में मौजूद था इस दौरान स्वंय विधायक ने जिला कलेक्टर से इस अतिक्रमण पर तत्काल कार्यवाही की मांग दमदारी के साथ किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने यह कार्यवाही की परन्तु विधायक विक्रम लोगों के बीच झूठ बोल रहे हैं,कि प्रशासन ने गलत कार्यवाही किया है। विधायक की यह कैसी संवेदनशीलता है जो अतिक्रमण पर पहले कार्यवाही की माँग करते हैं और दूसरी तरफ कार्यवाही के बीच अपने नये आशियाना के प्रवेश का नाच-गाना के साथ जश्न मना रहे थे। यह नही माना जाना चाहिए कि उक्त जश्न माँग पूरी होने पर की गई। विधायक जनता के प्रतिनिधि हो कम से कम उनके बीच झूठ प्रश्न परोसना बंद करिए जो भी कार्यवाही आपके मांग पर ही कि गई है। यह सच जनता के बीच आपको बता देना चाहिए।

जिलाध्यक्ष घासीराम ने कहा जनता की इतनी चिंता थी तो कलेक्टर को लिखी गई आवेदन में कही भी न्याय का जिक्र नही लिखा गया है, जबकी राजनैतिक उद्देश्य से भाजपा नेता पर अवैध जमीन कब्जा का यह आरोप मढ़ा है अगर बात ऐसी ही है तो कांग्रेस की दर्जनों नेताओं का अवैध भूमि है इस पर भी विधायक को कार्यवाही की मांग की जाना चाहिए।

इस दौरान प्रेसवार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, जिला महामंत्री संजय लुंकड़, फूलचंद गागड़ा, प्रवक्ता मैथुज कुजूर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *