अनामिका चापा के छक्कों से गूँजा मिनी स्टेडियम

बीजापुर:- दिनांक 29 जनवरी 2026 को सायं 4:30 बजे 36वें यातायात जागरूकता माह 2026 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला स्पोर्ट्स अकादमी एवं महिला पुलिस लाइन टीम के मध्य खेला गया। आठ ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने 156 रन बनाए, जिसके जवाब में महिला पुलिस लाइन की टीम 52 रन पर ही सिमट गई।

मुकाबले की मुख्य आकर्षण खिलाड़ी अनामिका चापा रहीं, जिन्होंने 12 छक्कों की बदौलत 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। पूरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 154 रन बनाने के साथ 5 विकेट भी लिए और श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया।

विजेता स्पोर्ट्स अकादमी टीम को ₹12,500 की नगद राशि एवं आकर्षक कप प्रदान किया गया। उपविजेता महिला पुलिस लाइन टीम को ₹10,000 एवं कप, तृतीय स्थान प्राप्त
जांगला महिला टीम को ₹7,000 एवं कप प्रदान किया गया। आत्मसमर्पित महिला टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ₹5,000 का विशेष पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर “डॉ. जितेंद्र यादव”, तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत,,” नम्रता चौबे”, के हाथों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है तथा सभी नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे: ने कहा “महिलाओं की भागीदारी समाज को नई दिशा और ऊर्जा देती है।”
कार्यक्रम में यातायात नोडल अधिकारी “विनीत कुमार साहू”, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जागेश्वर कौशल”, रेडक्रॉस से नरवेद , महिला सेल से पूनम शर्मा, यातायात प्रभारी केशव ठाकुर, रोड सेफ्टी सेल से अवध सिन्हा,मुख्यधारा में शामिल आत्मसमर्पित माओवादी, सामान्य नागरिक, यातायात बल एवं पुलिस विभाग के जवान उपस्थित रहे। सभी ने मैच का भरपूर आनंद लिया और यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।

अंत में नोडल अधिकारी विनीत कुमार साहू ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, आयोजन मे सहयोगी सदस्यों, निर्णयको, कमेंटेटर एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन यातायात जागरूकता के साथ महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश देने में सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *