संपूर्णता अभियान के कार्यों की हुई समीक्षा


कवर्धा – 18/02/2026, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम विनय कुमार पोयाम द्वारा समय सीमा की बैठक के दौरान संपूर्णता अभियान 2.0 की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी 6 इंडिकेटर को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों के लिए निर्धारित क्षेत्रों में कार्य को प्राथमिकता के साथ समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने निर्देशित किया गया।इसके साथ ही लक्ष्य की पूर्ति के लिए मैदानी कर्मचारियों के कार्यो की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिया गए। सीईओ विनय कुमार पोयाम ने संबंधित विभाग शिक्षा, महिला बाल विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा की लक्ष्य के अनुरूप कार्य को गति दें और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करें।
आकांक्षी बोड़ला विकासखंड में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत निम्नलिखित लक्ष्य निर्धारित है!

  1. स्वास्थ्य और पोषण- 6 महीने से 6 वर्ष के आयु के बच्चों का प्रतिशत जो आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण प्राप्त कर रहे हैं।
  2. आंगनबाड़ी – आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि और बच्चों का वजन कर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जुड़ी अन्य गतिविधियां।
  3. स्वास्थ्य और सुविधा- सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत स्वच्छता हेतु शौचालय की व्यवस्था करना। 4- आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेय जल सुविधाओं की शत प्रतिशत उपलब्धता ।
  4. शिक्षा- छात्राओं के लिए पर्याप्त शौचालय की सुविधा स्कूलों में उपलब्ध कराना।
  5. कृषि और पशुपालन- टीकाकृत पशुओं (एफएमडी) का प्रतिशत बढ़ाना।
    इन अंतर को भरने के लिए संपूर्णता अभियान 2.0 को ध्यान में रखते हुए तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयास के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान विभाग से संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *