पीएम आवास योजना से बना सपनों का आशियाना।



कवर्धा – 18/02/2026, कबीरधाम जिला के जनपद पंचायत पंडरिया के ग्राम पंचायत डबरी निवासी श्रीमती श्याम बाई और उनके पति श्री परसन की दैनिक जीवन शैली एक सामान्य किसान परिवार की है। आज से कुछ समय पूर्व उनका जीवन अभावों से घिरा हुआ था। एक साधारण किसान,गौ पालन एवं दिहाड़ी मजदूरी ही परिवार के भरण पोषण का मुख्य साधन है। इन परीस्थितियों के बीच पक्के मकान का सपना उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा और नाउम्मीदी से भरा था। यह परिवार जिस पुराने और कच्चे मकान में निवास करता था वह जर्जर हो चुका था। बरसात का मौसम आते ही उनके परिवार पर चिंता के बादल मंडराने लगते थे। मकान की दीवारें में दरारें, छत से टपकता पानी और कभी दीवाल के ढह जाने का भय यह सब उनके जीवन का हिस्सा बन चुका था। हर वर्ष बारिश से पहले थोड़ी बहुत बचत से मकान की मरम्मत में खर्च करना पड़ता था। परिणमस्वरूप उनकी आय का बड़ा हिस्सा अस्थायी सुधार में खर्च हो जाता था जिससे जीवन में आगे बढ़ने के अवसर और भी सीमित हो जाते थे।इन्ही संघर्षो के बीच वर्ष 2024-25 में उनके जीवन में आशा की नई किरण बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने बड़ा परिवर्तन कर दिया। इस योजना में श्याम बाई का चयन होने के उपरांत आवास पंजीयन कार्य हुआ और उन्हे 1.20 लाख रूपये की सहायता राशि तीन किश्तों में उनके बैंक खातें में ऑनलाईन डीबीटी के माध्यम से प्राप्त हुई। ग्राम पंचायत स्तर तक मैदानी कर्मचारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से श्यामबाई और उनके पति परसन का निर्धारित समय-सीमा में पक्के मकान का निर्माण कार्य पूरा हो गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास के साथ ही श्याम बाई को महात्मा गांधी नरेगा योजना से 90 मानव दिवस का अकुशल मजदूरी के बदले लगभग 22 हजार रूपये का पारिश्रामिक राशि प्राप्त हुआ, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से शौचालय,प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गैस-चूल्हा,नल-जल योजना से पीने का पानी, विधुत,स्वास्थ योजना से आयुष्मान कार्ड,खाद्य योजना से राशन कार्ड,मुख्यमंत्री पेशन योजना से प्रतिमाह 500 रूपये एवं महतारी वंदन योजना से 500 रूपये प्रतिमाह उनके खाते में प्राप्त हो रहा है।साथ ही अन्य शासकीय योजना से श्याम बाई और उनका परिवार लाभान्वित हो रहा है। श्याम बाई और उनका परिवार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते धन्यवाद देते हुए कहते है की जो हम कभी नही कर सकते वो सपना सरकार ने पूरा कर दिया। अपने पक्के आशियाना में रहतें हुये श्याम बाई कहती है कि प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे परिवार के लिये बड़ा वरदान है। पहले जर्जर कच्चा मकान था, वही आज एक सुन्दर और मजबूत पक्का घर खड़ा है।यह सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक जीवन में बडे़ बदलाव का प्रतीक है और उन्नति का साधन भी।

सभी पात्र परिवारों को उनका घर मिले यही हमारा लक्ष्य है-कलेक्टर गोपाल वर्मा
कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास के निर्माण कार्यों पर लगातार संवेदनशीलता से कार्य कर रहा है। स्वीकृत आवासों को समय पर पूर्ण करने के लिए निर्माण कार्य की समीक्षा,हितग्राहियों को समय पर राशि का आवंटन एवं कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।हमारे लक्ष्य है कि जिले के सभी पात्र परिवारों को उनका अपना पक्का घर समय पर बनकर मिल जाए। यही कारण है कि बहुत ही अल्प समय पर जिले में लगभग 28000 परिवारों ने अपने पक्के घरों का स्वयं से निर्माण कर गृह प्रवेश कर लिया है
आवास हितग्राहियों को सभी जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है- सीईओ जिला पंचायत विनय कुमार पोयाम।

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हो रहे कार्यो के संबंध में जानकारी देते हुए सीईओ जिला पंचायत विनय कुमार पोयाम ने बताया की वर्ष वित्तीय वर्ष 2024-26 में 50869 हितग्राहियों का आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति के विरूद्ध अब तक 49467 हितग्राहियों का प्रथम, 33116 हितग्राहियों का द्वितीय एवं 25378 हिग्राहियों का तृतीय किश्त की राशि उनके बैंक खातें में ऑन लाईन डीबीटी के माध्यम से अंतरित कर दिया गया है। हमारे मैदानी कर्मचारी लगातार निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को सभी जरूरी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।ज़िले में 27966 ग्रामीण परिवारो के नय सुन्दर आवास बनकर तैयार हो चुके है और ग्रामीण परिवार अपने घरों में खुशी से निवास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *