मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 166 करोड़ रूपए की लागत से 55 सड़कों और 12 वृहद पुल निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
कवर्धा,,,। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (चैथा चरण) एवं पीएम जनमन योजना के तहत कबीरधाम जिले में स्वीकृत सड़क एवं वृहद पुल निर्माण कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। यह कार्यक्रम आचार्य पंथ श्री हकनाम साहेब बहुउद्देशीय हॉल में 17 अप्रैल 2026 शुक्रवार को आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत जिले में कुल 55 सड़कों एवं 12 वृहद पुलों के निर्माण के लिए लगभग 166 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन निर्माण कार्यों से जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन सुविधा सुदृढ़ होगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम आचार्य पंथ श्री हकनाम साहेब बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़कर 55 सड़कों और 12 वृहद पुल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संतोष पाण्डेय जी, विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग विशेषर पटेल, अध्यक्ष कृषक कल्याण बोर्ड सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू, पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य भगत पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, श्री संतोष पटेल, विदेशीराम धुर्वे, रघुराज सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, नितेश अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, जनपद अध्यक्ष कवर्धा श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, बोड़ला श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, सहपुर लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह, पंडरिया श्रीमती नन्दनी राजकुमार साहू शामिल होंगे।
