नारीशक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं ने निकाली विशाल स्कूटी रैली
जगदलपुर। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संसद में पारित नारीशक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण व जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय वीर सावरकर भवन में विशाल नारीशक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया और मातृ-शक्तियों द्वारा वृहद स्कूटी रैली भी शहर में निकाली गई। सम्मेलन और रैली में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेंडी सहित विभिन्न समाजों व संस्थाओं की महिलाएं भारी संख्या में शामिल हुई। सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति महिलाओं को अधिकार देने के लिये धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।
नारीशक्ति वंदन सम्मेलन में सेवा व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रबुद्ध मातृ-शक्तियों का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेंडी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया नारीशक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है और इससे महिलाओं के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा। सुश्री उसेंडी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना केवल प्रतिनिधित्व का विषय नहीं है, यह हमारे लोकतंत्र को अधिक. संवेदनशील, संतुलित और उत्तरदायी बनाने का प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आधी आबादी महिलाओं को सशक्त बनाने व उनके अधिकारों को कानूनी रूप से मजबूती देने निरंतर कार्य कर रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, घर-घर शौचालय निर्माण, महिलाओं के बैंक खाते खोलना, उज्जवला गैस और प्रधानमंत्री आवास सहित राशन कार्ड में महिलाओं को परिवार का मुखिया बनाना नारी को शक्ति स्वरूपा बनाने निरंतर प्रयास है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभा में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। सुश्री उसेंडी ने कहा कि विधायी संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना अहम कदम है। आने वाला समय देश की मातृशक्ति के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगा। सम्मेलन को जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप सहित प्रबुद्ध महिलाओं ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पद्मश्री बुधरी ताटी, बहन मंजूषा, डॉ. ज्योति लागू, अनिता राज, सुषमा झा, शारदा पटेल, मीनाक्षी जोशी, आशा डोडिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वंदना झा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, परिस बेसरा, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, कुणाल सिंह, प्रकाश झा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग, माहेश्वरी ठाकुर, ममता राणा, अंती वेग, बालमती नागेश, ललिता बघेल, पूर्व महापौर सफीरा साहू, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, दयावती देवांगन, ढाकेश्वरी पाण्डे, बीबी चंदा बानो, बिजली बैद्य, पूनम सिन्हा, अनिता श्रीवास्तव, अनिता पटेल, रंजीता जोशी, गीता मिश्रा, गीता नाग, माधवी मंडल, अनिता भारत, रामबती भंडारी, चंपा कश्यप, कल्पना शर्मा, अलका सेंगर, पद्मा कश्यप, उर्मिला गोयल, त्रिवेणी रंधारी, रोशन सिसोदिया, उमा मिश्रा, पारुल बोथरा, नीलम यादव, लक्ष्मी घरात, बसंती कश्यप, किरण पोयाम, बुटकी कश्यप, रमती बघेल, झरना मोहंती, चमेली जीराम, सोनवारी भद्रे, चंपा कश्यप, प्रेमबती, खेमेश्वरी कश्यप, गीता हिकमी, कल्पना शर्मा, मंजू लुंकड़, सुप्रिया श्रीवास्तव, प्यारी जैन, सुशीला त्रोनिया, चमेली जिराम, सरोज साहू, भारती साहू, सुशीला साहू, दीक्षा अग्रवाल, निशा वैष्णव, जूही तिवारी, शिल्पा साहू, संतोष बघेल, निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, अभिषेक तिवारी, विनय राजू, दिनेश केजी, सुरेश मिश्रा, मनोज पटेल, राकेश तिवारी, अभिलाष यादव, रोहन घोष, बृजेश कपूर, विनोद पाण्डेय, मनी विक्रम नायडू, योगेश पाणिग्रही, आनंद झा, अनिमेष चौहान आदि मौजूद रहे।
