ओम अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए गर्भवती महिलाओं की जांच
जगदलपुर। कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के आदेशानुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानुगर के बीएमओ डॉ. आरएस भंवर के मार्गदर्शन में उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं कि जांच व सोनोग्राफी हेतु ओम अस्पताल में भेजा गया।
प्रसव से पूर्व जांच एवं सुरक्षित प्रसव हेतु 22 अप्रैल को नानगुर ब्लाक से ओम अस्पताल के डॉ. भवानी भगत द्वारा 14 उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी सफलता पूर्वक की गई। ग्रामीण अंचल से आई उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं में डोगाम से 5, कुम्हारावंड से 1, घाटपदमूर से 3, परपा से 2, पडंरीपानी से 2, कुसुमपाल से 1 गर्भवती महिलाएं शामिल थीं। सभी को जांच के बाद परामार्श दिया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व बेहतर जांच सेवा उपलब्ध कराना और सुरक्षित प्रसव सेवा देना है। इस मौके पर सेक्टर कुम्हारावंड के सुपरवाईजर प्रशंत श्रीवास्तव, नरेशचंद्र मरकाम, काउंसलर टोमेश कश्यप,के साथ कुम्हारावंड सेक्टर से गर्भवती महिलाओ को लेकर आई मितानिंनें और परिजन उपस्थ्ति थे।
