13 सूत्रीय मांगों को लेकर सीपीआई ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


बीजापुर :- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद् बीजापुर ने दिनांक 28/04/2026 को 13 सूत्रीय मांगों को लेकर  मुख्यमंत्री  के नाम द्वारा कलेक्टर sdm बीजापुर को ज्ञापन सौंपा गया ।  ज्ञापन में सीपीआई ने क्षेत्र के कई अहम मुद्दों को दर्शाया है। जिसमें मुख्य रूप से नक्सल मामले में जेलों में बंद हजारों आदिवासियों को रिहा करने, स्थानीय बेरोजगारों को रोज़गार (वेकेंसियो)में प्राथमिकता दिया जाए, हाल ही में हुई घटना चेरपाल निवासी प्रधानाध्यापक राजू पुजारी की आत्महत्या के मामले की न्यायिक जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, तेंदू पत्ता दर में वृद्धि, तीन वर्षों का बोनस प्रदाय करने, तेंदुपत्ता संग्रहण कार्य का राशि नग़द भुगतान करने, और बस्तर में पेशा कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने, जैसे तेरह सूत्रीय मांगे शामिल है।।

सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने विकास के मुद्दे पर मीडिया से चर्चा के दौरान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि। बस्तर क्षेत्र में नक्सल मुक्त सरकारी घोषणा के बाद साम्राज्यवादी ताकतों और पूंजीवादी शोषक वर्ग में बस्तर के जल जंगल ज़मीन खनिज संसाधन गौड खनिजो को लूटने की होड़ सी मच गई है। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम पर है बाहरी ठेकेदारों की मौज हो रही है जहां प्रशासनिक अमला भी इस कृत्य से अछूते नहीं है यह बेहद गंभीर विषय है जहां सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी ने गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि क्या हम ऐसी स्थति में आनेवाले दिनों में बस्तर में संसाधनों की रक्षा कर पाएंगे आदिवासी संस्कृति और अस्मिता को बचा पाएंगे।सरकार को बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्र में पेशा कानून और ग्राम सभा को सर्वोपरि रखते हुए विकाश की अवधारणा तय करनी चाहिए, जैसे कि, स्थानीय लोगों की सहमति, पर्यावरण संतुलन, और सामाजिक न्याय, संस्कृति का संरक्षण इन मापदंडों को तय करते हुए आदिवासी बहुल क्षेत्र में विकास कार्य को गति दिया जाना चाहिए, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता, लोगों का भरोसा, भ्रष्टाचार निरोधक कार्य हो सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान सीपीआई जिला सचिव कामरेड कमलेश झाड़ी, सह सचिव कौवाराम हेमला, संजय झाड़ी, कामेश झाड़ी, बाबूलाल कुड़ियाम, आयतू तेलाम, जेम्स कुड़ियाम, मंगू तेलाम, पांडु तेलाम, मसाराम कोरसा,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *