भाजयुमो जिला के पदाधिकारियों ने कवर्धा की होनहार छात्रा रिया केशरवानी को कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं….

कवर्धा,,,भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय एवं पदाधिकारियों ने छात्रा रिया केशरवानी के साथ-साथ उनके माता-पिता को सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी उन्होंने कहा कि रिया की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

रिया केशरवानी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कवर्धा की छात्रा रिया केशरवानी ने 600 में से 593 अंक प्राप्त कर 98.83 प्रतिशत के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में द्वितीय स्थान हासिल किया है यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है।
छात्रा रिया केशरवानी को बधाई देने हेतु भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर जिला मंत्री सौरभ शर्मा जिला कार्यालय प्रभारी योगेन्द्र सोनू ठाकुर भाजयुमो सोशल मिडिया प्रभारी विकास कुर्रे अभिषेक पाण्डेय एवं कार्तिक सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता गण उपस्थित होकर बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित एवं सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *