बस्तर जिला भाजयुमो की कार्यकारिणी की घोषित
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा युवा मोर्चा बस्तर जिला की नवीन जिला कार्यकारिणी टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही जिले के सभी तेरह मंडलों के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरिया की अनुशंसा से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा बस्तर जिला की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की।


भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव एवं जिला महामंत्री रामप्रसाद मौर्य व सत्यम झा की घोषणा पूर्व में ही हो गई थी। भाजयुमो जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, आलेखराज तिवारी, आनंद झा,अभिषेक तिवारी, विकास पात्रो व भरत ठाकुर बनाए गए हैं। जिला मंत्री विनोद पांडेय बंटू, अमित कपूर, डिकेश नाग, मयंक दीवान,विमल पाण्डेय, सोमप्रकाश जोशी व अनुष्का साहू बने हैं। कोषाध्यक्ष कृष्णा निषाद,सह कोषाध्यक्ष राहुल सोनी नियुक्त हुए हैं। मीडिया प्रभारी रोहन घोष,सह मीडिया प्रभारी मोरध्वज सेठिया, सोशल मीडिया प्रभारी तमिश नायडू व सह सोशल मीडिया प्रभारी पंकज राठौर को बनाया गया है। कार्यालय मंत्री विवेक साहू, प्रशिक्षण प्रमुख परेश ताटी, स्वास्थ्य प्रमुख प्रतीक नायडू, विक्रम सिंह ठाकुर व दीपक पांडेय, कन्या शक्ति नुपुर समदार, काजल वर्मा, तेजस्वी घोष को बनाया गया है। आईटी सेल प्रभारी मुकेश शर्मा,जशवंत जोशी, जितेंद्र बाकड़े, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनी विक्रम नायडू व राज देवांगन, विधि विधायी प्रभारी आदर्श ठाकुर व सुवेंद्र भदौरिया, नीति एवं अनुसंधान रवि शर्मा व रवि नेताम, खेल एवं कला प्रभारी शरद श्रीवास्तव और मन की बात प्रभारी प्राचीन तिवारी बनाए गए हैं।


भगत सोनी बकावंड के अध्यक्ष
बस्तर जिले के तेरह मंडलों में भाजयुमो के घोषित मंडल अध्यक्षों में बस्तर मंडल में योगेश चंदेल, करपावंड मण्डल में तुलसीराम भारती, बकावंड मंडल में भगत सोनी, तोकापाल मंडल में शिव सूर्यवंशी, बास्तानार मंडल में रुपाराम मुचाकी, नानगुर मंडल में नरेंद्र पांडेय, सरगीपाल मंडल में खगेश्वर कर्मा, भानपुरी मण्डल में ओम कश्यप, दरभा मंडल में दिनेश पांडेय, जगदलपुर पश्चिम मंडल में अनिमेष सिंह चौहान, जगदलपुर पूर्वी मंडल में रमेश नायडू, लोहंडीगुड़ा मंडल में अध्यक्ष शिवनंदन पेगड़ व महामंत्री लखन ठाकुर और नगरनार मंडल के अध्यक्ष रुपेश समरथ व महामंत्री सुनील नाग को बनाया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने जिला युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत बनाने व पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा की है।
