जनता कांग्रेस जे. जिला अध्यक्ष गुड्डू कोरसा ने अपने साथियों के साथ किया कांग्रेस प्रवेश

बीजापुर :- कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और विधायक विक्रम मंडावी के कार्यों एवं उनकी सक्रियता से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के जिला अध्यक्ष गुड्डू कोरसा ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के जिला अध्यक्ष गुड्डु कोरसा के साथ संभागीय उपाध्यक्ष दीपक मरकाम, जिला उपाध्यक्ष सेलमैया अंगनपल्ली, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सैंड्रा, रामलू पुनेम (सरपंच), शंकर अतरा, दुला हपका, मंगल कोरसा, गुड्डू मोडियम, मनोज हपका, संतोष हपका, नामपल्ली ब्रह्मचारी, कविता नामपल्ली, सोनी मोडियम, रानी कोरसा, अशोक कुडियम, रितेश मोडियम, लक्ष्मण कोरसा और बुधराम माडवी सहित बड़ी संख्या में पधादिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है।

कांग्रेस प्रवेश करने के बाद गुड्डू कोरसा ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के कार्य व उनकी सक्रियता से प्रभावित होकर 22 से अधिक कार्यकर्ता जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गुड्डू कोरसा ने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर सड़क की लड़ाई लड़ेंगे।
इस दौरान बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और रीति नीति से प्रभावित होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के जिला अध्यक्ष गुड्डू कोरसा, उपाध्यक्ष सेलमैया अंगनपल्ली, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप सैंड्रा, सरपंच रामालू पुनेम सहित 22 पधादिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है जिनका कांग्रेस का गमछा एवं फूल माला पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया गया है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, बेनहूर रावतिया, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, जनपद अध्यक्ष सोनू पोटाम, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, संजना चौहान, इद्रीश ख़ान, कल्याण सिंह, बबीता झाड़ी और ललिता झाड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *