गायत्री परिवार द्वारा बीजापुर मे 5 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन

बीजापुर:- गायत्री परिवार बीजापुर के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ छ ग के सहयोग से 5 दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन दिनांक 27 से 31 मई 2026 तक किया गया है। शिविर मे लगभग 100 युवाओं ने भाग लिया है उनमें से 30 युवा भाई -बहन आत्म समर्पित माओवादी है जो पुनर्वास वाले है ! उन्हें भी गुरुदेव पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचारों से जोड़ने मानवीय मूल्यों तथा जीवन जीने की कला सिखाने का प्रयास किया जा रहा हैं।


शिविर मे युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिये महत्वपूर्ण सूत्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया जा रहा हैं। प्रशिक्षण देने के लिये प्रांत से चम्पेश्वर साहू, लेखराम साहू, गोपाल राम साहू, सत्यभामा नागवंशी, संजना पटेल की टोली के माध्यम से युवाओं के समग्र व्यक्तित्व निर्माण के लिये सफलता के सूत्र, कैरियर गाइडेंस, व्यक्तित्व निर्माण के सूत्र, स्वस्थ जीवन के सूत्र, बुद्धि बढ़ाने के वैज्ञानिक विधि, व्यसन से बचाये सृजन मे लगाये , संस्कारों का विज्ञान , कर्मफल का सिद्धांत आदि विषयो के द्वारा युग निर्माण योजना जैसै दैवीय योजना से परिचय कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। शिविर के दौरान बहुत से युवाओं ने मांसाहार का त्याग भी किये! नशा मुक्त समाज बनाने हेतु नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी गई है। प्रथम दिवस विधिवत् माता गायत्री परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा एवं माता भगवती देवी के चित्र सम्मुख नगर पालिका परिषद बीजापुर के उपाध्यक्ष पप्पू चौहान, पार्षद बसंती लिंगम, सुनील साहू, प्यारेलाल अहिरवार , के कर कमलों से पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षार्थियों में इस शिविर को लेकर गंभीरता है और पूरे उत्साह उमंग और ऊर्जा के साथ सभी कक्षाओं में अपनी उपस्थिति देकर ज्ञान अर्जित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *