बीजापुर में अमित शाह का पुतला दहन, आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन

बीजापुर :- शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आदिवासियों को “वनवासी” संबोधित किया, जो आदिवासी समुदाय की पहचान और सम्मान के विरुद्ध है। नेताओं ने कहा कि आदिवासी समुदाय हजारों वर्षों से अपनी समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और पहचान के साथ देश में रह रहा है। उन्हें “वनवासी” कहना उचित नहीं है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस बयान पर स्पष्टीकरण देने और माफी मांगने की मांग की।


आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सालिक नागवंशी ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस जानबूझकर “आदिवासी” शब्द को हटाकर “वनवासी” शब्द थोपने की कोशिश कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इसका उद्देश्य आदिवासियों की ऐतिहासिक पहचान को मिटाना और आरक्षण व्यवस्था को धीरे-धीरे समाप्त करना है।” इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, वल्वा मदनैया, सुनील उद्दे, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मनोज यालम, अशोक मड़े, बीजापुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, इदरीस ख़ान, राजीव सिंह, संजना चौहान, अरूण वासन, बलराम कोरसा, वीरेंद्र ठाकुर, जगदेव यादव, बबीता झाड़ी, ललिता झाड़ी, संगीता नाग, जगदीश सेन, माधुरी, पुष्पा गोस्वामी, पूनम भगत, राकेश पवार, वाशु सिन्हा और नामपल्ली ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *