हमें सही दिशा दिखाते हैं पत्रकार: किरण सिंह देव



जगदलपुर। भारत में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा आज 30 मई को जगदलपुर के पत्रकार भवन में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडेय, बीजेपी मीडिया सेल के प्रभारी आलोक अवस्थी बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
महापौर संजय पांडेय ने सभी पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारों द्वारा की जाने वाली आलोचना जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं को उनकी खामियों से अवगत कराती है।. इसलिए हमें ऎसी आलोचनाओं को सकारात्मक नजरिये से देखते हुए अपनी गलतियां सुधारने का प्रयास करना चाहिए। अपने अनुभव साझा करते हुए मेयर संजय पांडेय ने कहा- मैं ऎसी आलोचनाओं को पढ़ और सुनकर हमेशा आत्मचिंतन करता हूं है, और गलतियां सुधारने का प्रयास करता हूं। श्री पांडेय ने पत्रकारों से अपेक्षा की कि हमारी खामियों को उजागर करने के साथ ही हमारे अच्छे कार्यों को भी जन मानस तक पहुंचाने का काम करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने बस्तर के पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी का मार्गदर्शन हमें हमेशा दिशा देता है। आपके समक्ष चुनौतियां भी रहती हैं, आप सभी को संतुष्ट नहीं कर सकते, मगर उन्हें सही दिशा जरूर दिखा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेल इंचार्ज आलोक अवस्थी ने भी विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *