चिउरगांव में दहशत फैला रहा युवक गिरफ्तार
बकावंड। करपावंड थाना पुलिस ने चाकू दिखा कर लोगों को डरा धमका रहे और दहशत फैला रहे 28 वर्षीय आरोपी संतोष कुमार मंडल पिता कमल किशोर मंडल निवासी चिउरगांव को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने गांव में ही यह हरकत कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह की टीम गठित ने ग्राम चिउरगांव में दबिश देकर आरोपी संतोष मंडल को पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया है। आरोपी संतोष कुमार मंडल के खिलाफ थाना करपावंड में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे जेल दाखिल कराया गया।आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक शिवानंद सिंह, उप निरीक्षक हरिश्चंद्र निषाद, प्रधान आरक्षक रामनाथ भारती, घासीराम चंदेल, आरक्षक निरंजन महानदी, जयराम बघेल का योगदान रहा।
