ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन
अभनपुर। विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन हायर सेकंडरी स्कूल सिवनी में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू थे।
इस अवसर पर विधायक श्री साहू द्वारा वृक्षारोपण, मां सरस्वती की मुर्ति का अनावरण एवं बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया। विधायक इंद्र कुमार साहू ने शिक्षा के क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करने पर जोर दिया। मंच संचालन शिक्षक हेमंत साहू ने रोचक शैली में किया। इस अवसर पर बतौर अतिथि जनपद अध्यक्ष चंद्रिका बंजारे, जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, सभापति चंचल दीवान, सभापति वर्षा मिश्रा, सभापति हेमलता चंद्राकर, सभापति ब्रम्हानंद साहू, मंडल अध्यक्ष किशोर साहू खोरपा, सरपंच ललिता मरकाम, उप सरपंच खोमेश्वरी छोटेलाल साहू, प्राचार्य अजीत कुमार एक्का, गौतम तारक, दीनानाथ साहू, विनोद चंद्राकर, राजा दीवान, राघवेंद्र साहू, ईश्वर साहू, बलराम साहू, सभी प्राचार्य प्रधान पाठक,शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
