अवैध शराब विक्रय के खिलाफ आमरण अनशन की तैयारी



दल्ली राजहरा नगर के वार्ड क्रमांक 4 एकलव्य नगर में अमित नामक व्यक्ति द्वारा संचालित अवैध शराब कारोबार से वार्ड में अशांति का माहौल बन गया है। वार्ड के बिगड़ते माहौल को देखते हुए अवैध शराब विक्रय को 15 दिनों में बंद न कराए जाने और संबंधित व्यक्ति के खिलफ कार्रवाई न होने पर वार्ड 3 निवासी श्रमिक नेता संजय सिंह और एकलव्य नगर के निवासी समाजसेवी सुखचैन सिंह ने तहसील कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इस बाबत कलेक्टर और एसपी को आवेदन दिया गया है।
संजय सिंह और सुखचैन सिंह ने आवेदन में बताया है कि दल्लीराजहरा के वार्ड क्रमांक 04 मेंअमित नामक व्यक्ति द्वारा लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेचने का काला कारोबार चलाया जा रहा है। इस अवैध कृत्य के कारण वार्ड का माहौल पूरी तरह अराजक और डरावना हो चुका है। स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि: महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। अमित के ठिकाने पर सुबह से देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शराब पीकर ये तत्व वार्ड की महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते हैं और अभद्रता करते हैं, जिससे महिलाओं का घर से निकलना और सुरक्षित महसूस करना असंभव हो गया है।शराबियों की गाली-गलौज, आपसी मारपीट और अश्लील व्यवहार का सीधा असर वार्ड के स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे डर के साये में स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं और उनका शैक्षणिक माहौल पूरी तरह बर्बाद हो चुका है। स्थानीय नागरिकों द्वारा बार-बार आपत्ति जताने के बावजूद अमित के हौसले बुलंद हैं। उसे तथाकथित स्थानीय राजनीतिक नेता का संरक्षण प्राप्त है। इसी के चलते प्रशासनिक शिथिलता और कानून के भय के अभाव देखा जा रहा है। आवेदन में
कथित अवैध शराब माफिया अमित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सख्त गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर उसे तुरंत जेल भेजने की मांग की गई है। 15 दिनों के भीतर अमित का यह अवैध कारोबार स्थायी रूप से बंद नहीं कराए जाने पर दोनों आवेदकों ने 25 जुलाई से जिला मुख्यालय या स्थानीय तहसील कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *