मेयर संजय पांडेय ने किया राष्ट्रपति का अभिनंदन



जगदलपुर। यहां आयोजित मुरिया दरबार के दौरान शहर के महापौर संजय पांडेय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मेयर संजय पांडे ने राष्ट्रपति से कहा की दंतेश्वरी मैया की धरती जगदलपुर में आपका अभिनंदन है। मुरिया दरबार में पहुंचे महापौर संजय पांडे ठेठ आदिवासी वेशभूषा पहने हुए थे।
बस्तर दशहरा की समृद्ध और ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार शुक्रवार को नगर के सिरासार भवन में मुरिया दरबार का भव्य आयोजन हुआ। मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जब जगदलपुर के प्रथम नागरिक महापौर संजय पांडे ने अभिनंदन किया, तब पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खास बात यह रही कि संजय पांडे आदिवासी समुदाय के मुरिया दरबार में परंपरागत आदिवासी परिधान पहन कर पहुंचे थे। सफेद कुर्ता, महरूनी जैकेट पहने और सर पर मोर पंख एवं कलगी युक्त सफा पहने संजय पांडेय अलग ही आभा बिखेर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *