जब भी राष्ट्र गान गाते हो तो अपने पूर्वजों की बलिदानी को याद किया करो.- जितेंद्र रघुवंशी महासचिव श्रीयंत्र महामेरू शक्तिपीठ महंतशरदपुरी महाराज द्वारा सेनानी परिवार को सम्मानित किया।
कवर्धा:- श्रीयंत्र महामेरू शक्तिपीठ सोनमुड़ा रोड अमरकंटक में राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न 26 अक्टूबर को हुआ । मुख्य अतिथि जितेंद्र रघुवंशी महासचिव ने सभी सेनानी परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो सम्मान आपको मिल रहा है वो आपके पूर्वजों के बलिदान , त्याग के कारण जिन्होंने भारतमाता की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया था। जब भी राष्ट्र गान गाते हो तो अपने पूर्वजों को याद करना चाहिए। उन्होंने शक्तिपीठ महंत शरदपुरी महाराज द्वारा सेनानी परिवार का सम्मानित किए जाने पर आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि हरिद्वार उत्तराखंड में 18अक्टूबर को 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से सुसज्जित स्वतंत्रता सेनानी शहीद कीर्तिस्तंभ का लोकार्पण किया गया साथ ही साथ स्वाधीनता के पथिक हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का विमोचन भी किया गया जिसके लिए उत्तराखंड सरकार एवं जिला प्रशासन हरिद्वार का आभार व्यक्त किया गया।
श्रीयंत्र महामेरू शक्तिपीठ महंत शरदपुरी महाराज ने कहा कि इस शक्तिपीठ में दिव्य शक्तियों की प्राणप्रतिष्ठा के बाद स्वतंत्रता सेनानी परिवार का सम्मान करना मेरे लिए गर्व की बात है, जो कि राष्ट्र भक्ति का सम्मान है । अपने कुल गुरु श्री स्वामी हरिहरानंद के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वे भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और स्वतंत्रता सेनानी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ पोस्टर , पेम्प्लेट्स छपाई का काम गुप्त रूप से बनारस में करते थे और वितरण में भी योगदान करते थे । कुलगुरू स्वामी हरिहरानंद जी पंडित मदन मोहन मालवीय के साथ जेल में रहे। महंत शरदपुरी महाराज ने सभी सेनानी परिवार को श्रीयंत्र महामेरू शक्तिपीठ का मोमेंटो भेंट किया। सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आये प्रतिनिधि ने अपने विचार व्यक्त किया गया कि संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए। जिसमें राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष दीपा दास त्रिपुरा से, छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष महिला उषाकिरण बाजपेई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक, , युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, दुष्यंत दुबे, नरेश कुमार यादव, डा शकुंतला जीतपुरे आदि लोगों ने शहीद परिवारों को संबोधित किया। सबसे खास बात है कि प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवंश प्रताप सिंह के प्रपौत्र आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म * नोटिस* का प्रमोशन किया गया । इस नोटिस फिल्म में अरुण गाेविल व दीपिका कलाकार ने काम किया है जो रामायण सीरियल में श्रीराम व सीता का रोल किया था। कबीरधाम जिला स्वतंत्रता संग्राम परिवार से डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष, नरोत्तमराम महोबिया सचिव, इंजी एस एस जैन उपाध्यक्ष, महेशराम महोबिया कोषाध्यक्ष, डा सूर्यकांत भारती, भारती नर्सिंग सेंटर आदि उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए।
