जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 2 नवंबर को, सांसद संतोष पाण्डेय होंगे मुख्य अतिथि

कवर्धा,,,29 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य गठन के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 नवंबर 2026 को कबीरधाम जिले में भव्य जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया जाएगा। कवर्धा स्थित पीजी काॅलेज मैदान में आयोजित इस समारोह में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सांसद संतोष पाण्डेय की मुख्य उपस्थिति में आयोजित होने वाला यह राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की गौरवशाली यात्रा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर होगा। राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस जिला स्तरीय समारोह के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और विकास की दिशा में हुए प्रयासों को रेखांकित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *