पंचायत प्रतिनिधियों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता


कवर्धा :- कवर्धा विधानसभा में विकास के कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। इससे यहां की जनता में कांग्रेस के प्रति झुकाव बढ़ा है। ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम में घुघरीखुर्द सरपंच के प्रतिनिधि अशोक पटेल, पंच मनीराम पटेल, ग्राम पंचायत मक्के के उप सरपंच अशोक साहू, ग्राम पंचायत कोठार के पंच संतोष चंद्रवंशी ने रायपुर में मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है उससे वे प्रभावित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *