धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिला मुख्यालय में प्रतिमा स्थापना की उठी मांग
बीजापुर। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज रूढ़िजन्य परंपरागत, जिला बीजापुर के जिला अध्यक्ष श्री अशोक तलांडी जी के नेतृत्व में 15 नवंबर को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती दोरला समाज भवन में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित समाज के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके महान संघर्ष, बलिदान, सामाजिक जागरूकता और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं में रूढ़िजन्य परंपरागत सर्व आदिवासी समाज बीजापुर के जिला अध्यक्ष श्री अशोक तलांडी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान, जल-जंगल-जमीन और अधिकारों की रक्षा के प्रतीक हैं। उनके विचारों और संघर्षों से आने वाली पीढ़ियों को परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
समाज के पदाधिकारियों में दोरला समाज संभागीय अध्यक्ष श्री अनिल बुरका जी व मुरिया समाज के ब्लॉक अध्यक्ष श्री सतीश मंडावी जोर देते हुए मांग रखे कि भगवान बिरसा मुंडा जी के सम्मान और उनके ऐतिहासिक योगदान को चिरस्थायी बनाने के लिए बीजापुर जिला मुख्यालय में उनकी भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। साथ ही जिले के प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय में भी उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके संघर्ष और महान कार्यों से प्रेरणा ले सकें।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि आदिवासी महापुरुषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास, संस्कृति और बलिदान को संरक्षित करना आवश्यक है। उनकी प्रतिमाएं केवल स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और गौरव का प्रतीक होंगी।
इस अवसर पर समाज के जिला पदाधिकारी, कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर दोरला समाज संभागीय अध्यक्ष तिरुमल अनिल बुरका, दोरला समाज जिला अध्यक्ष तिरुमल नारायण ककेम, दोरला समाज ब्लॉक अध्यक्ष तिरुमल महेश दुर्वा, हल्बा समाज जिला अध्यक्ष तिरुमल बी.आर. अमान, मुरिया समाज युवा ब्लॉक अध्यक्ष तिरुमल सतीश मंडावी, दोरला समाज संभागीय संरक्षक तिरुमल बासमैया, आंगनपल्ली महिला प्रकोष्ठ से शशिकला दुरू, आरती ककेम, अनिता आंगनपल्ली, चिनबाई आंगनपल्ली सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
सभी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया।विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
