उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने संकल्प शिविर लगा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, भरा जोश


कवर्धा :- पंडरिया में कवर्धा जिले के पंडरिया के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम परिसर में विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर कांग्रेस पार्टी द्वारा संकल्प शिविर का किया गया आयोजन,संकल्प शिविर में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज कार्यक्रम में हुए शामिल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भरा जोश,डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा मैंने 45 विधानसभाओं में सर्वे कराया वहा सरकार के पक्ष में वातावरण बेहतर होना और सरकार के काम से संतुष्ट होने की बात लोगो ने कही ।

इधर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा की सरकार सिर्फ चावल के नाम पर करती थी राजनीति और हमारी सरकार ने कर्जमाफी की और बीच के कमीशनखोरी को खत्म किया जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओ को विधासनभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने को लेकर संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *