बालाघाट मे मारे गए नक्सलियों की हुई शिनाख्त
कवर्धा :- थाना लांजी अन्तर्गत क्षेत्रान्तर्गत पितकोना-केरझरी जंगल क्षेत्र में जीआरबी डिवीजन के नक्सलियों के एक समूह की उपस्थिति की विशेष आसूचना के आधार पर बालाघाट पुलिस तथा हॉकफोर्स द्वारा इस क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था।

घटना स्थल से दो बी०जी०एल० शेल, वायरलेस सेट, दो रेडियो सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री वृहद मात्रा में बरामद की गयी।
मारे गये नक्सलियों की पहचान निम्न के रूप में हुई है-
1 कान्हा-भोरमदेव डिवीजन के विस्तार प्लाटून-02 (भोरमदेव एरिया कमेटी) की डिवीजनल कमेटी सदस्य साजंती उर्फ कांति पति सुरेन्दर निवासी ग्राम रेगाड़म थाना भेज्जी जिला सुकमा, छ०ग० जो वर्ष 2016 से कान्हा-भोरमदेव डिवीजन में सक्रिय थी।
2 मलाजखंड एरिया कमेटी के एरिया कमेटी सदस्य रघु उर्फ शेर सिंह उर्फ सोमजी पन्द्रे उम्र 52 वर्ष निवासी दडेकसा, चौकी डाबरी थाना लांजी जिला-बालाघाट म०प्र० जो वर्ष 2000 से मलाजखंड एरिया कमेटी में सक्रिय था
बालाघाट में नक्सल गतिविधियों की शुरूवात से आज तक के इतिहास में पहली बार नक्सलियों से बी०जी०एल० शेल बरामद किये गये है जो बालाघाट पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान की सफलता का घोतक है।
