ज्वेलरी शॉप में सोने के ज़ेवर चोरी मामले मे 05 आरोपी व एक नाबालिग गिरफ्तार

जगदलपुर. बीते 07 नवम्बर की शाम महिलाओं के गिरोह द्वारा संजय मार्केट स्थित मोती ज्वेलर्स में चोरी मामले मे पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ लिया है. उनके कब्जे से चोरी का गहना भी बरामद किया गया है. प्रार्थीया ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 07 नवम्बर को वह अपने ज्वेलरी शॉप में आभूषण बेच रही थी. त्योहार के कारण दुकान में भीड़ थी. शाम को सोने के टॉप्स वाला बॉक्स गायब मिला.

अपने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा मे देखने पर 05-07 महिलाओं एवं बच्चों का समूह दूकान में नजर आया. उनमें से एक महिला द्वारा दुकान के दराज़ में रखे सोने के आभूषण वाले प्लास्टिक के बॉक्स को निकाल कर उसे एक बालिका को देकर चोरी कर ले जाया गया. रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के सीसीटीवी से प्राप्त चोरी के वीडियो क्लिप एवं फोटो तथा सायबर सेल की मदद व मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की पहचान की गई. एक सफ़ेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 17 C 3511 की पहचान भी की गई. उसके मालिक से पूछताछ करने पर उसने वाहन को दुआ मोटर्स में बेचना बताया. दुआ मोटर्स से पूछताछ करने पर एक व्यक्ति मासों कश्यप पथरीली उड़वा, कोड़ेनार के द्वारा खरीदना बताया। नगर पुलिस अधीक्षक अंशिका जैन आईपीएस के मार्गदर्शन मे में चार टीमों निरीक्षक लीलाधर राठौर, निरीक्षक प्रमोद ठाकुर, उप निरीक्षक अमित सिदार तथा उप निरीक्षक अरुण मरकाम के नेतृत्व मे गठन किया गया। टीमने कोड़ेनार के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी. गांव पथरीली उड़वा में रेड कार्यवाही की गई. आरोपी पहले से ही चोरी किए सामान को लेकर जंगल की ओर छुपने चले गये थे, जिन्हें रात में ही घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। जंगल तथा बड़ी घास का मैदान होने से रात्रि में थर्मल कैमरा ड्रोन तथा ड्रोन कैमरा से ढूंढने का प्रयास किया गया। संभावित छुपने के लोकेशन पर विभिन्न टीमों को पैदल गश्त पर भी लगाया गया. इस प्रकार सभी आरोपी पकडे गए. पूछताछ करने पर आरोपीगण द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया या. उनके कब्जे से वजन 765.7 ग्राम सोने के आभूषणों जब्त किए गए. वहीं घटना में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन, एक मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया. प्रकरण में मासों कश्यप, बूदरू कश्यप तथा चिंटू मंडावी अभी भी फरार हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के पुरुषों द्वारा रैकी तथा महिलाओं एवं बच्चों द्वारा अधिक संख्या में गिरोह के साथ भीड़ वाले दुकानों पर ध्यान भटकाकर इस प्रकार के चोरी को अंजाम दिया जाता रहा है.


नाम आरोपी
फूलों कश्यप पति मासो, मासों कश्यप पति बूदरू कश्यप, पसली माड़वी पति जंतु माड़वी, शंकर माड़वी व परमेश कश्यप सभी निवासी पथरीली उड़वा थाना कोड़ेनार.

गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रमोद ठाकुर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, अमित सिदार
सउनि सतीश यादव, प्रमोद सिन्हा, मीना यादव, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने, धर्मेंद्र कंवर, खेदु ठाकुर, मोहन कश्यप, राजू टोप्पो, मौसम गुप्ता, मप्रआ- उमा भगत रीना अनंत, सुशांति लकड़ा, यास्मीन बेगम, सोनू गौतम, प्रदीप कश्यप, महेंद्र पटेल, महंगू कश्यप, कृष्णा नेताम, अमर बेसरा, तरुण यादव, धनेश्वर यादव, हेमचंद मौर्य, देवचंद बघेल, गौतम सिंहा, बलराम कश्यप, रंग लाल खरे, आदित्य पवार, रुद्र पाणिग्रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *